नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 28, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ‘विराट’ द्वारा मेहंदी- पोस्टर- रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

1 min read

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ‘विराट’ द्वारा मेहंदी- पोस्टर- रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मुजफ्फरनगर 28 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ‘विराट’ द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी, में मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें 112 छात्राओं ने भाग लिया एवं बहुत सुंदर मेहंदी रंगोली एवं पोस्टर बनाएं इसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं सभी छात्राओं को विराट शाखा की तरफ से एक प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्रों को एक रजिस्टर देकर सम्मानित किया गया एवं
सभी छात्राओं को रियल जूस एवं बिस्किट शाखा के सदस्यों ने वितरित किए ।

मुख्य अतिथि श्री पंकज बंसल जी (प्रांतीय संगठन सचिव) एवं श्रीमती पूर्णिमा कंबोज जी (जिला महिला सहभागिता) ने छात्रों को संबोधित किया एवं इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्य में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती राजेश कुमारी का विशेष सहयोग रहा।

आयोजित कार्यक्रम में निष्काम गर्ग, सुशील संगल , CA संजय कुमार जैन, अशोक गर्ग, जयप्रकाश गर्ग, प्रमोद अरोरा, संदीप कुमार गोयल, अनिल कुमार बंसल, अजय कुमार गर्ग अंकुर गर्ग, नवीन सिंघल एवं महिला शक्ति विनीत अरोड़ा, गुंजन गर्ग, शशि गुप्ता, डॉली गोयल, रेनू बंसल, रितु गर्ग, राधा गर्ग, रागिनी जैन, कविता पोपली, शिल्पी भार्गव का सहयोग रहा।

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ‘विराट’ के अध्यक्ष शरद कुमार जैन, सचिव रजनीश गुप्ता, अनुज सिंघल कोषाध्यक्ष, CA नीलम जैन (महिला सहभागिता) ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित करना स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है और परिषद आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon