मंत्री सोमेंद्र तोमर
1 min read
मंत्री सोमेंद्र तोमर, एसएसपी संजय कुमार वर्मा सहित मुजफ्फरनगर में तमाम अधिकारियों ने किया ऐतिहासिक योग अभ्यास
*”अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025″ के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन तथा जनपद के समस्त थानों पर किया गया योगाभ्यास। योगाचार्यों द्वारा बताए गए योग करने के लाभ।*
आज दिनांक 21.06.2025 को “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025″ के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में योगाचार्य श्री अंकित गौतम, आयुष विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों को योग कराया गया। योग के दौरान योगाचार्य द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को योग से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते बताया गया कि योग बेहतर जीवन जीने में हमारी काफी सहायता करता है। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को सन्तुलित करने का कार्य किया जाता है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, योग ना केवल मानसिक एवं शारीरिक लाभ भी प्रदान करता है, योग से रक्त संचार भी बढ़ता है। इसके साथ ही सभी को दैनिक जीवन में योग को सम्मलित करने हेतु बताया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमति इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित पुलिस लाइन में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, समस्त रिक्रूट आरक्षीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानो पर पुलिसकर्मियों द्वारा योगाभ्यास किया गया।
दूसरी और
*”11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025” के अवसर पर डीएवी इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में किया गया योगाभ्यास। बतौर मुख्य अतिथि माननीय मन्त्री(उर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा विभाग) श्री सोमेन्द्र तोमर जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया सुभारम्भ।*
दिनांक 21.06.2025 को “11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025” के अवसर पर डीएवी इण्टर कॉलेज, आर्य समाज रोड, मुजफ्फरनगर में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय मन्त्री(उर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा विभाग, उ0प्र0 सरकार) श्री सोमेन्द्र तोमर जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात कॉलेज स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि माननीय मन्त्री श्री सोमेन्द्र तोमर जी, मण्डलायुक्त सहारनपुर श्री अटल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री कमल किशोर देशभूषण कंडारकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निरवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप सहित अन्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महोदय द्वारा प्रेरणादायक संदेश के माध्यम से सभी छात्र/छात्राओं को योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया। इस भव्य आयोजन के नोडल अधिकारी मण्डलायुक्त सहारनपुर श्री अटल कुमार राय रहें। योग के दौरान योगाचार्य द्वारा सभी छात्र/छात्राओं व उपस्थित समाज सेवी एवं अन्य व्यक्यिों को योग से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते बताया गया कि योग बेहतर जीवन जीने में हमारी काफी सहायता करता है। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को सन्तुलित करने का कार्य किया जाता है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, योग ना केवल मानसिक एवं शारीरिक लाभ भी प्रदान करता है एवं योग से रक्त संचार भी बढ़ता है। इसके साथ ही सभी को दैनिक जीवन में योग को सम्मलित करने हेतु बताया गया।
अन्त में महोदय द्वारा योगाभ्यास में मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु सुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, प्रबन्धन स्टॉफ एवं छात्र/छात्राएं आदि उपस्थित रहें।


