जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रम जुलूस मार्ग एवं
1 min read
*जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रम जुलूस मार्ग एवं करबला स्थल का किया गया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
__________________________
मुजफ्फरनगर 25 जून 2026 जनपद में मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा नगर क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस मार्ग एवं करबला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा आयोजकों, धर्मगुरुओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए गए। साथ ही सभी से आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई।
अधिकारियों द्वारा जुलूस को निर्धारित मार्ग से एवं शांतिपूर्ण ढंग से निकालने, ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस एवं जिला प्रशासन को देने हेतु निर्देशित किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को भी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री बृजेश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


