नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की कर्मठ एवं उत्साही अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने चलाया पूरे शहर में स्वच्छता अभियान।
मुजफ्फरनगर 19 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अत्यंत थी उत्साही कर्मठ अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में आज पूरे शहर मुजफ्फरनगर के प्रमुख मार्गो प्रमुख चौराहा एवं धनी आबादी क्षेत्र आदि में स्वच्छता अभियान चलाया गया इस स्वच्छता अभियान में स्वयं अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह मौजूद रही शिव चौक और महावीर चौक और चौधरी चरण सिंह मार्केट उत्तरी और दक्षिणी सिविल लाइंस और महावीर चौक के पास सेवेन स्काई होटल के आसपास के क्षेत्र में युद्ध स्तर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया मुजफ्फरनगर के इतिहास में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की श्रीमती प्रज्ञा सिंह पहले अधिशासी अधिकारी हैं

जो स्वयं स्वच्छता अभियान में मौजूद रहकर अपनी देखरेख में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए सफाई अभियान चला रही हैं वास्तव में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की योग्य अनुभवी कर्मठ और परिश्रमी अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह के पारदर्शिता पूर्ण कार्य प्रणाली और परिश्रम के सभी कायल हैं और सभी उन्हें दिल से सैल्यूट भी कर रहे हैं खास बात यह रही कि जब अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह स्वच्छता अभियान चलाने के लिए सड़कों पर स्वयं उतरी तो नागरिकों में भी सफाई के प्रति जबरदस्त जागरूकता देखने को मिली और सभी ने श्रीमती प्रज्ञा सिंह की मुक्त कंठ से सराहना की

