नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा 05 स्थलों पर लगभग 62 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।

1 min read

मुजफ्फरनगर 6 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र मुज़फ्फरनगर के जोन–3 अन्तर्गत उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 06.08.2024 को अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता (1) मो0 इश्तेकर पुत्र स्व0 अब्बास, बचन सिंह कॉलोनी से नसीरपुर को जाने वाली सड़क पर सरवट बाहर हदूद, मु0नगर में लगभग 12 बीघा, (2)मो0 महराज पुत्र फैय्याज, मो0 कल्लू एवम् मो0 इदरीश द्वारा बचन सिंह कॉलोनी से नसीरपुर को जाने वाली सड़क पर सरवट बाहर हदूद, मु0नगर में लगभग 18 बीघा,(3) देवचंद्र जिंदल एवम् मदनलाल जिंदल पुत्र शिवलाल जिंदल द्वारा 29 कूकड़ा बाहर हदूद मु0नगर में लगभग 6 बीघा (4) मो0 मारूफ त्यागी पुत्र स्व0 शमीम त्यागी एवम् फरमान द्वारा बचन सिंह कॉलोनी से नसीरपुर को जाने वाली सड़क पर सरवट बाहर हदूद, मु0नगर में लगभग 10 बीघा तथा (5) अंकित बंसल पुत्र ओमप्रकाश बंसल, भोपा रोड पेट्रोल पंप के सामने द्वारा लगभग 10 बीघा में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया।


उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।
अतः *आज दिनांक 06.08.2024* को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 05 स्थलों पर लगभग 62 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।

अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon