नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया भ्रमण

1 min read

मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया भ्रमण, समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश। मुजफ्फरनगर 15 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार माननीय राज्य मंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर जी ने आज सदर तहसील के पुरकाजी ब्लॉक के बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया।
माननीय राज्य मंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर जी ने आज सदर तहसील के पुरकाजी ब्लॉक के बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया।
माननीय मंत्री जी ने सर्वप्रथम ग्राम शेरपुर की सोलानी नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को अत्यधिक बरसात होने से सोनाली नदी के दोनों साइड जगह-जगह पर काटन होने से जल भराव की समस्या लेकर, सिंचाई विभाग को शीघ्र ठीक कराए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने नदी के जगह-जगह पर कटान होने के कारण ग्राम में पानी जाने को रोकने के लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए नदी के कटान को ठीक कराएं। उन्होंने नदी में कूड़ा कचरा को देखकर नाराजगी व्यक्त कि
उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए नदी की के पुल के पास शीघ्र साफ सफाई कराई जाए,
तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जाए।
माननीय मंत्री जी ने बाढ़ राहत के संबंध में किसान इंटर कॉलेज शेरपुर खादर में ग्रामीणों तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उपस्थित ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना
बैठक में माननीय मंत्री जी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कहा कि ग्राम वासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए
समस्याओं का निस्तारण किया जाए इसमें किसी प्रकार की ढिलाई ने बरती जाए
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रभावित परिवार को कठिनाई का सामना न करना पड़े प्रत्येक जरूर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।
नदी के दोनों साइड के जगह-जगह पर काटन होने से जल भराव की समस्या उत्पन्न होती है जिसे सिंचाई विभाग को ठीक कराया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रास्ता को सही कराने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर, सहित सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे
माननीय राज्य मंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर जी एवं माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने आज विकास भवन सभागार में व्यापारिक संगठनों प्रबुद्ध जनों के साथ तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
दीपावली से पहले सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाए तथा शासन का निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से की जाय
लक्ष्य के सापेक्ष संबंधित अधिकारियों को कार्य पूर्ण करने के निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार माननीय राज्य मंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर जी एवं माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज विकास भवन सभागार में व्यापारिक संगठनों के साथ तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों कीसमीक्षा बैठक आयोजित की
बैठक में व्यापारिक संगठनों द्वारा अपने अपने सुझाव से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया साथ ही व्यापारिक संगठनों द्वारा सडको के गड्ढों को गड्ढा मुक्त करने , विद्युत, जी एस टी, जर्जर विद्युत तारों को ठीक कराने , अतिक्रमण ,सहित अन्य समस्याओं से माननीय प्रभारी मंत्री जी को अवगत कराया गया।
जिस पर माननीय प्रभारी मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समस्याओं त्वरित निदान किया जाए ।
माननीय मंत्री जी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने माननीय जनपद के प्रभारी मंत्री को जनपद में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया । माननीय मंत्री जी को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जनपद में तहसील जानसठ एवं तहसील सदर में प्रभावित, गांव जिनमें आबादी के क्षेत्र में पानी नहीं आया, कृषि के क्षेत्र में पानी पहुंचा जिसका सर्वे कराया गया । बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 850 राहत कीट वितरित कराई गई तथा कृषि का सर्वे हो गया है कृषि फसल में हुए नुकसान की शासन से धनराशि की मांग कर ली गई है। जैसे ही धनराशि स्वीकृत होती है, संबंधित किसानों को धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
माननीय जनपद के प्रभारी मंत्री को अधिशासी अभियंता सिंचाई ने अवगत कराया कि बाढ़ से रोकथाम हेतु जनपद में चार परियोजना बनाई गई। इस बार अत्यधिक बारिश होने के कारण पानी नदी से बाहर निकल गया जिसको 24 घंटे के अंदर कबर कर लिया गया। माननीय जनपद के प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि भविष्य में व्यवस्था की कार्य योजना बनाई जाए, उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र की सड़क खराब हो गई उनको ठीक करने के भी निर्देश दिए। माननीय प्रभारी मंत्री ने जनपद में अतिक्रमण हटाए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशदिए पुलिस के साथ एक कमेटी बनाते हुए अतिक्रमण को कब्जा मुक्त जाय। माननीय प्रभारी मंत्री ने हर घर जल योजना के अंतर्गत जिन जनपद में जिन गांवों में हर घर में पानी पहुंचाया गया है उसकी सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए जिससे उसकी जांच कराई जा सके। माननीय प्रभारी मंत्री ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए बेंडिंग जोन हेतु जमीन चिन्हित कर शीघ्र बेंडिंग जोन बनाया जाए। माननीय प्रभारी मंत्री ने पी डब्लू डी अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि दीपावली से पहले सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि शहर एवं ग्रामीण में नियमानुसार विद्युत आपूर्ति की जाए तथा शहर में जिन सड़कों पर ऐसे पोल खड़े हैं जिनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है व टेलीफोन खंबे को चिन्हित करें उन्हें हटाया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए विद्युत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं उसकी जानकारी नागरिकों को अवश्य दी जाए तथा सभी स्ट्रीट लाइट संचालित रहने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए कैंपों का आयोजन किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाए। माननीय राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने दुग्ध विकास विभाग को निर्देश दिए जनपद के लक्ष्य के सापेक्ष दुग्ध मूल्य भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा सुख तीर्थ स्थल पर बने श्मशान घाट पर लाइट की समस्या होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए।
माननीय प्रभारी मंत्री जी ने लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति का अगला चरण 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसमें बालिका सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा दिया जाएगा इस अभियान में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा,
माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल,जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री डॉक्टर सुधीर सैनी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह, राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती सपना कश्यप, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर विपिन, जिला पंचायत सदस्य तरुण कुमार, जिला उपाध्यक्ष शरद कौशिक श्री मोहन तायल, नजर सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि व मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण शामिल रहे ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon