जनकल्याण सेवा समिति की आवश्यक बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के जन्मदिन पर रणनीति बनी
जनकल्याण सेवा समिति की आवश्यक बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के जन्मदिन पर रणनीति बनी
सोनभद्र। पी डब्लू डी डाक बंगला रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में जनकल्याण सेवा समिति रॉबर्ट्सगंज की आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के पूर्व संध्या पर 16 सितंबर को जनकल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित नमो मैराथन के संबंध में विचार विमर्श किया गया एवं मैराथन की तैयारी को अंतिम स्वरूप दिया गया जन कल्याण सेवा समिति के सचिव धर्मवीर तिवारी ने बताया कि नमो मैराथन सोनभद्र का ऐसा मैराथन होगा जिसमें युवाओं के प्रति फिट इंडिया का उद्देश्य जो माननीय लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी ने मुहिम चलाई थी उसी के आधार पर सोनभद्र मैं भी यह मैराथन प्रतियोगिता कराया जा रहा है जिसमें बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए आयोजित की जा रही है जिसमें बालिका वर्ग की दौड़ बस स्टैंड तिराहा चुर्क से सर्किट हाउस तक होगी एवं बालक वर्ग की दौड़ होटल अविनाश निकट डीएवी के पास सुबह 8:30 बजे शुरू होगा बालिका वर्ग भी दौड़ सुबह 9:00 से होगा 10:50 सर्किट हाउस से पुरस्कार वितरण अतिथियों द्वारा किया जाएगा जन कल्याण सेवा समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल वह व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि नमो मैराथन एक सोनभद्र का अलग पहचान बनेगा युवाओं के प्रति नई ऊर्जा का स्रोत फिट इंडिया जो माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गया है इसका उदाहरण सोनभद्र में देखा जाएगा सोनभद्र के लोग कैसे उत्साहित हैं मैराथन के लेकर नमो मैराथन दौड़ में प्रथम पुरस्कार ₹21000 एवं द्वितीय पुरस्कार 11000 रुपए किती पुरस्कार 5100 वह 7 अन्य प्रतियोगियों को ₹1100 का पुरस्कार दिया जाएगा प्रत्येक प्रतिभागी को शर्ट एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा दिया जाएगा आनंद मिश्राव अनिल द्विवेदी ने कहा कि सभी युवाओं से विनम्र निवेदन है कि जन कल्याण सेवा समिति द्वारा चलाए गए नमो मैराथन में सभी युवा 16 सितंबर 2025 को समय 8:00 बजे से प्रतिभागी करें कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय सिंह, सुशील यादव, सुभाष यादव, चंद्रप्रकाश, तन्मय त्रिपाठी, श्याम उमर प्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश सोनी, रवि केसरी, अभिषेक कुमार गुप्ता, शिवम पांडे, दिव्य प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार, प्रशांत चौबे विनोद सोनी, आनंद मिश्रा, अमरनाथ धर्मवीर त्यागी, अरुण कुमार तिवारी, शिवम मोदनवाल विनोद सोनी राहुल शर्मा, अंशु चौबे पंकज इत्यादि लोग बैठक में मौजूद थे


