नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस की लुटेरों से हुई मुठभेड़: दो घायल अपराधी गिरफ्तार

1 min read

मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस की लुटेरों से हुई मुठभेड़: दो घायल अपराधी गिरफ्तार

 

▪️ *थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लूट/छिनैती की अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल/गिरफ्तार।*

 

▪️ *घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, एक मोटरसाईकिल व 39800/- रुपये नगद बरामद।*

 

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षणव में क्षेत्राधिकारी सदर/नगर श्री राजू कुमार साव तथा थानाध्यक्ष कोतवाली नगर श्री अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 15.02.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लूट/छिनैती के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड़ न्याजूपुरा से चरथावल मार्ग पर घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, एक मोटरसाईकिल व 39800/- रुपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 06.02.2025 को वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वह बैंक से पैसे निकालकर मोटरसाईकिल से अपने घर जा रहे थे कि थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के अन्तर्गत शिव चौक के पास अज्ञात मोटरसाईकिल सवारों द्वारा उनके बैग को छीन लिया गया जिसमें पैसे व पैन कार्ड रखा था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 46/25 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना कोतवाली नगर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। था।

आज दिनांक 15.02.2025 को मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को सूचना दी गयी कि न्याजूपुरा-चरथावल मार्ग से कच्चे मार्ग पर स्थित तिराहे पर 02 बदमाश किसी घटना को कारित करने के उद्देश्य से खडे हैं। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा न्याजूपुरा-चरथावल रोड से कच्चे मार्ग पर स्थित तिराहे पर पहुंची तो वहां पर 02 संदिग्ध व्यक्तियों को खड़ा पाया गया। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बन्द कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों द्वारा आत्मसमर्पण नही किया गया। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो अभियुक्तगण घायल हो गये। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, एक मोटरसाईकिल व 39800/- रुपये नगद बरामद किये गये। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* शहाबाज पुत्र जहीर निवासी मौहल्ला बनबटान अख्तर मस्जिद के पीछे थाना देहली गेट, मेरठ हाल पता गैस गोदाम के पास बुढाना रोड खतौली, थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*2.* फरमान पुत्र जलालुद्दीन निवासी कब्रिस्तान वाली गली ब्रहमपुरी हाल पता दरोगा की कोठी के पास मौहल्ला खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी-*

 

✅ 02 अवैध तमंचा 315 बोर

✅ 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर

✅ 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल (बिना नंबर प्लेट)

✅ 39800/- रुपये नगद (मु0अ0सं0- 46/2025 धारा 304 बीएनएस थाना कोतवाली नगर से सम्बन्धित)

✅ 01 पैन कार्ड (मु0अ0सं0- 46/2025 धारा 304 बीएनएस थाना कोतवाली नगर से सम्बन्धित)

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शहाबाज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 333/17 धारा 379 भादवि थाना देहली गेट जनपद मेरठ ।

*2.* मु0अ0सं0 221/22 धारा 34/392/411/413 भादवि थाना देहली गेट जनपद मेरठ ।

*3.* मु0अ0सं0 220/22 धारा 34/392/411/413 भादवि थाना देहली गेट जनपद मेरठ ।

*4.* मु0अ0सं0 197/23 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना देहली गेट जनपद मेरठ ।

*5.* मु0अ0सं0 25/22 धारा 323/452/504 थाना देहली गेट जनपद मेरठ ।

*6.* मु0अ0सं0 46/25 धारा 304 बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर ।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त फरमान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 69/19 धारा 380/411 भादवि थाना जीआरपी जनपद मेरठ।

*2.* मु0अ0सं0 71/19 धारा 380/411 भादवि थाना जीआरपी जनपद मेरठ।

*3.* मु0अ0सं0 101/19 धारा 380/411 भादवि थाना जीआरपी जनपद मेरठ।

*4.* मु0अ0सं0 102/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीआरपी जनपद मेरठ।

*5.* मु0अ0सं0 20/18 धारा 411/414 भादवि थाना देहली गेट जनपद मेरठ।

*6.* मु0अ0सं0 87/19 धारा 392/411 भादवि थाना देहली गेट जनपद मेरठ।

*7.* मु0अ0सं0 221/22 धारा 34/392/411/413 भादवि थाना देहली गेट जनपद मेरठ।

*8.* मु0अ0सं0 220/22 धारा 34/392/411/413 भादवि थाना देहली गेट जनपद मेरठ।

*9.* मु0अ0सं0 224/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना देहली गेट जनपद मेरठ।

*10.* मु0अ0सं0 220/19 धारा 392/411 भादवि थाना देहली गेट जनपद मेरठ।

*11.* मु0अ0सं0 356/18 धारा 411/414 भादवि थाना देहली गेट जनपद मेरठ।

*12.* मु0अ0सं0 357/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना देहली गेट जनपद मेरठ।

*13.* मु0अ0सं0 145/24 धारा 379 भादवि थाना नौचन्दी जनपद मेरठ।

*14.* मु0अ0सं0 91/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना सदर बाजार जनपद मेरठ।

*15.* मु0अ0सं0 232/16 धारा 379/411 भादवि थाना देहली गेट जनपद मेरठष।

*16.* मु0अ0सं0 11/22 धारा 379/411 भादवि थाना जीआरपी जनपद मेरठ।

*17.* मु0अ0सं0 46/25 धारा 304 बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-*

*1.* थानाध्यक्ष श्री अक्षय शर्मा, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री मोहित कुमार, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री जय शर्मा, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*5.* है0का0 103 मनवीर सिंह, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 572 सन्दीप कुमार, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*7.* का0 349 मोहित कुमार, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*8.* का0 1180 गगन कुमार, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*9.* का0 2301 राहुल कुमार, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*10.* का0 1914 रवि कुमार, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon