नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

1 min read

मुजफ्फरनगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़: घायल बदमाश और उसकी पत्नी गिरफ्तार। मुजफ्फरनगर 1 जून प्राप्त समाचार के अनुसार थाना सिविल लाईन पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर अभियुक्त घायल सहित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार ।गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पिट्ठू बैग जिसमें लाल मिर्च पाउडर, 01 पैन कार्ड, 02 एटीएम कार्ड व 01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर, 01 पिस्टल मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 32 बोर बरामद ।

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन व एसओजी प्रभारी के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर अभियुक्त(घायल ) सहित कुल 02 अभियुक्तगण को संधावली अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से लाल मिर्च पाउडर, 01 पैन कार्ड, 02 एटीएम कार्ड, 01 पिट्ठू बैग, 01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर, 01 पिस्टल मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 32 बोर बरामद बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 01.06.2025 को थाना सिविल लाईन पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम को गश्त के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति अपनी पत्नि के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंजाब में किसी बड़े मुल्जिम को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के उद्देश्य से जा रहा है तथा उनके पास अवैध असलाह भी है। सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान संधावली अंडरपास के पास पहुंचकर आने जाने वाले वाहनों की सघनतापूर्वक चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ देर बाद 01 मोटरसाइकिल पर 01 पुरुष व 01 महिला आते दिखाई दिए जिन्हें दूर से देखकर मुखबिर ने बताया कि यही वे लोग हैं । नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवारों को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो अचानक पुलिस टीम को देखकर चालक द्वारा मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे मोड़ कर भागने का प्रयास किया परन्तु मोटरसाइकिल संभाल नहीं सका तथा मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी । मोटरसाइकिल सवार पुरूष द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी व दोनों जंगल में भागने लगे। बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा उन्हें फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर कर दिया । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश विवेक उर्फ गोलू यादव पुत्र हरेन्द्र यादव (बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है ) घायल हो गया तथा महिला अभियुक्त पायल पत्नि विवेक उर्फ गोलू को मौके से महिला पुलिसकर्मीयों द्वारा हिरासत में लिया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से लाल मिर्च पाउडर, 01 पैन कार्ड, 02 एटीएम कार्ड, 01 पिट्ठू बैग, 01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर, 01 पिस्टल मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस .32 बोर बरामद बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 141/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-

1. विवेक उर्फ गोलू यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासी जसवन्त नगर मिल कॉलोनी, मलियाना मेरठ, उम्र करीब 30 वर्ष।

2.पायल पत्नि विवेक उर्फ गोलू यादव निवासी उपरोक्त, उम्र करीब 27 वर्ष।

बरामदगीः-

01 पिट्ठू बैग जिसमें लाल मिच्र पाउडर, 01 पैन कार्ड, 02 एटीएम कार्ड व कपडे आदि ।

01 अवैध पिस्टल मय 02 खोखा व 03 जिंदा कारतूस 32 बोर ।

01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर ।

 

पूछताछ का विवरण-प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हमारा एक संगठित गिरोह है। हमने ऊना जेल (हिमाचल प्रदेश) में बन्द एक कुख्यात सजायाफ्ता अपराधी जिसकी पेशी दिनांक 02.06.2025 को पंजाब प्रान्त में हैं को पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से छु़डाकर फरार कराने के लिये पंजाब के रहने वाले अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई थी। योजनानुसार हम पति-पत्नि पिस्टल, कारतूस व मिर्च पाउडर आदि लेकर पंजाब जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त विवेक उर्फ गोलू उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-

1.मु0अ0सं0 207/2024 धारा 379/411 भादवि थाना सरूरपुर, मेरठ ।

2. मु0अ0सं0 279/2024 धारा 309(4) बीएनएस थाना परतापुर, मेरठ।

3.मु0अ0सं0 183/2024 धारा 309(4), 317(2) बीएनएस थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ।

4. मु0अ0सं0 193/2024 धारा 309(5) थाना भोजपुर, मेरठ ।

5. मु0अ0सं0 195/2024 धारा 109(3)(5) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना भोजपुर, मेरठ ।

6.मु0अ0सं0 257/2024 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस थाना जानी, मेरठ ।

7. मु0अ0सं0 15/2024 धारा 398/401/411/413/420/465 भादवि व 3/4/25 आयुध अधिनियम थाना परतापुर, मेरठ।

8.मु0अ0सं0 483/2024 धारा 309(4) बीएनएस थाना कंकरखेड़ा, मेरठ ।

9. मु0अ0सं0 261/2024 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस थाना जानी, मेरठ।

10. मु0अ0सं0 427/2023 धारा 379,411 भादवि थाना परतापुर, मेरठ ।

11. मु0अ0सं0- 141/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

 

गिरफ्तार अभियुक्ता पायल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0- 141/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1. निरी0 श्री विनय कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

2.उ0नि0 श्री सोहनपाल सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

3. उ0नि0 श्री प्रशांत कुमार गिरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

4.उ0नि0 श्री सतेन्द्र ढिल्लो थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

5.उ0नि0 श्री संदीप कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

6. उ0नि0 श्री अजय गौड, एसओजी, मुजफ्फरनगर।

7. उ0नि0 श्री अखिल चौधरी, एसओजी, मुजफ्फरनगर।

8. उ0नि0 श्री मोहित चौधरी, एसओजी, मुजफ्फरनगर। (मय टीम)

9.उ0नि0 श्री रेशमपाल सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

10. म0उ0नि0 श्रीमती ममता चौधरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

11. म0मु0आ0 रीना त्यागी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

12. मु0आ0 जितेन्द्र त्यागी, एसओजी, मुजफ्फरनगर।

13. मु0आ0 पिन्टु, एसओजी, मुजफ्फऱनगर।

14. का0 772 अजीत सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

15.का0 1148 राहुल कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

16.का0 58 ब्रह्मदेव थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

17.का0 1983 सुधीर कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

18. का0 1621 मोहित कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

19. का0 408 अंकित थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

20. म0का0 आंचल थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

नोट- घायल/गिरफ्तार अभियुक्त विवेक उर्फ गोलू उपरोक्त शातिर किस्म का अन्तर्जनपदीय अपराधी है जिसके विरूद्ध विभिन्न थानाक्षेत्रों में चोरी/लूट/छनैती जैसे गंभीर अपराधों में कई अभियोग पंजीकृत हैं। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार द्वारा उक्त सराहनीय कार्य के लिये पुलिस टीम को 20,000/- रुपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत किया गया है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon