नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

वाहन चोरों पर मुजफ्फरनगर पुलिस का जबरदस्त शिकंजा: आधा दर्जन बाइकों के साथ तीन शातिर धरे गए

1 min read

वाहन चोरों पर मुजफ्फरनगर पुलिस का जबरदस्त शिकंजा: आधा दर्जन बाइकों के साथ तीन शातिर धरे गए

▪️ *मुजफ्फरनगर 6 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना को कारित करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 03 वाहन चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार।*

 

▪️ *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व 06 चोरी की मोटर साईकिल बरामद।*

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 05.09.2025 को श्री हर्षित त्यागी पुत्र गजेन्द्र त्यागी निवासी ग्राम सोहजनी तगान थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी की मोटर साईकिल बुलेट न0 यू0पी0 12 बी0एस0 4026 को ईवान हास्पिटल की पार्किगं से चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 435/025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा दिए गये निर्देशो के क्रम में दिनांक 5/6.09.2025 की रात्रि को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा बिलासपुर चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि बिलासपुर चौराहे से भोपा फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले हाईवे एनएच-58 की पटरी पर एक बन्द पड़े खण्डर मकान में कुछ व्यक्ति चोरी की मोटर साईकिलों के साथ मौजूद है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना नई मण्डी पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तथा खण्डर पड़े मकान की घेराबन्दी कर एक बारगी दविश देकर 03 शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व 06 चोरी की मोटर साईकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अरुण पुत्र राम सिंह नि0 बडला थाना मुण्डाली जनपद मेरठ उम्र करीब 20 वर्ष ।

*2.* अभिषेक तोमर पुत्र अशोक कुमार तोमर नि0 ग्राम पचगाँव थाना भावनपुर जनपद मेरठ उम्र करीब 19 वर्ष ।

*3.* रितिक तोमर पुत्र वीर सिंह नि0 ग्राम पचगाँव थाना भावनपुर जनपद मेरठ उम्र करीब 21 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*

▪️ 02 नाजायज चाकू।

▪️ 01 बुलेट मोटर साइकिल(मु0अ0सं0 435/25 धारा 303(2),317(2) थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित)

▪️ 01 स्पलैण्डर मोटर साईकिल(मु0अ0सं0 201/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना मेडिकल जनपद मेरठ से सम्बन्धित)

▪️ 01 स्पलैण्डर मोटर साईकिल(मु0अ0सं0 42/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ से सम्बन्धित)

▪️ 01 हीरो एफ डीलक्स मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट।

▪️ 01 पेशन प्रो मोटर साईकिल(मु0अ0सं0 55/2013 धारा 379 भादवि थाना गांधी नगर दिल्ली से सम्बन्धित)

▪️ 01 एचएफ डीलक्स बिना नम्बर प्लेट।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0 437/25 धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*पूछताछ का विवरण-* अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम तीनों लोग मिलकर वाहन चोरी करते है हम लोगो ने यह बुलेट मोटर साईकिल ईवान अस्पताल की पार्किंग से लगभग 10 दिन पहले चोरी की थी तथा अन्य मोटर साईकिल हमारें द्वारा जनपद मेरठ, दिल्ली व अन्य जगहों से चोरी की गयी थी। हम लोग चोरी किये गये वाहनों को यहां खण्डर मकान में छुपा देते है। हम लोग चोरी किये वाहनों की नम्बर प्लेट हटाकर इन्हे सस्ते दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करते है। आज हम लोग इस मोटर साईकिल को यहां छिपाने के लिए आये थे कि पुलिस ने हमें पकड लिया। अभियुक्तगण द्वारा वाहनों के चोरी किये जाने की घटना को स्वीकार किया गया है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 42/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना परीक्षितगढ जनपद मेरठ।

*2.* मु0अ0सं0 435/025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।

*3.* मु0अ0सं0 437/025 धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आयुध अधि0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*4.* मु0अ0सं0 55/013 धारा 379 भादवि0 थाना गाँधी नगर दिल्ली।

*5.* मु0अ0सं0 201/025 धारा 303(2) बीएनएस थाना मेडिकल कालेज जनपद मेरठ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* प्र0नि0 श्री बृजेश कुमार शर्मा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री मोहित सिंह नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री अनिल कुमार तोमर नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 1981 कुलदीप सिंह नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 963 हिमांशु नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 1489 मुनेश कुमार नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*7.* का0 386 विकास कुमार नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*नोट-* गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अन्तर्राज्यीय वाहन चोर अभियुक्तगण है। जिनके द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ व दिल्ली से वाहन चोरी के अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon