नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

लोकप्रिय पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के मार्गदर्शन एवं जॉइंट कमिश्नर बबलू कुमार के

1 min read

लोकप्रिय पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के मार्गदर्शन एवं जॉइंट कमिश्नर बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा चलाया गया महिला जाग रुकता अभियान ।

लखनऊ 6 सितंबर दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार लोकप्रिय वरिष्ठ आईपीएस एवं पुलिस आयुक्त लखनऊ श्री अमरेद्र कुमार सेंगर, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था लखनऊ श्री बबलू कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस कमिश्नरेट के सभी जोनों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष महिला बीट अभियान चलाया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त युवा आईपीएस श्री बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लखनऊ श्री अमरेंद्र कुमार सेंगर के कुशल मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा स्कूल, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मुख्य मार्गों, चौराहों आदि पर महिला सशक्तिकरण हेतु / महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गई, जैसे कि 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और महिला पावर लाइन जैसी सेवाओं के बारे में व छात्र/छात्राओ को गुड टच/बैड टच के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि यूपी पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न सेवाओं को क्रियाशील किया गया है, जिनमें महिला हेल्पलाइन, स्मार्ट सिटी कैमरे, और फील्ड पुलिस पेट्रोलिंग जैसे उपाय शामिल हैं। इस अभियान के तहत महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने के तरीकों पर शिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समानता को बढ़ावा देना है।

जोन-पूर्वी

01-जोन पूर्वी के विभिन्न थानों द्वारा निम्न कार्यवाही की गयीः-

थाना गुडम्बा म०उ०नि० प्रगति देवी व म०3०नि० पम्मी नायक पुलिस टीम द्वारा थाना गुडम्बा क्षेत्रान्तर्गत यूनिटी सिटी चौराहा पर महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना इन्दिरानगर म०का० मोनिका राजपूत व म०का० रेखा पुलिस टीम द्वारा थाना इन्दिरानगर क्षेत्रान्तर्गत खुर्रमनगर चौराहा पर महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना चिनहट म०हे0का0 अमरावती दुबे व म०का० रोशनी पाण्डेय व अन्य पुलिस टीम द्वारा थाना चिनहट क्षेत्रान्तर्गत आंगनबाडी केन्द्र ग्राम निजामपुर मल्हौर में महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना गोमतीनगर विस्तार म०का० मनीषा देवी, म०का० नेहा यादव, म०का० सरिता बाथम व म०का० नीलम पुलिस टीम द्वारा थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्रान्र्तगत मकदूमपुर व यमुना अपार्टमेन्ट गोमतीनगर विस्तार में महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना विकासनगर म०का० पुष्पा, म०का० सरिता, म०का० निशा व म०का० सीमा चौरसिया पुलिस टीम थाना विकास नगर द्वारा थाना क्षेत्रान्र्तगत टेढी पुलिया सब्जी मण्डी में महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना गाजीपुर म०का० संगीता यादव व म०का० पूजा शर्मा पुलिस टीम थाना गाजीपुर द्वारा थाना गाजीपुर क्षेत्रान्र्तगत भूतनाथ मार्केट में महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जोन-पश्चिमी

02-जोन-पश्चिमी के विभिन्न थानों द्वारा निम्न कार्यवाही की गयीः-

थाना चौक में विशिष्ट बीट महिला त्रैमासिक अभियान के तहत महिलाओं बच्चो को जागरूक करते हुए हेल्प लाइन नम्बर 1090,181,1098,108,1076, 1930 साइबर हेल्प लाइन व UP cop एप के बारे मे बताया गया

थाना अमीनाबाद में विशिष्ट महिला बीट त्रैमासिक अभियान के तहत वशिरतगंज आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर बच्चों को गुड टच व बैड टच और महिलाओं को साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 वह 112 1090 यूपी कॉप ऐप के बारे में जागरूक किया गया

जोन-मध्य

थाना मदेयगंज में महिला बीट कर्मचारियों द्वारा डालीगंज क्रासिंग के पास छात्राओं व महिलाओं को महिला बीट अभियान के अन्तर्गत जागरूक किया गया।

थाना महानगर की महिला बीट कर्मचारियों द्वारा शालीमार गोल मोर्केट के पास महिलाओ से सम्पर्क कर महिला बीट अभियान के अन्तर्गत जागरूक किया गया।

थाना आशियाना की महिला बीट कर्मचारियो द्वारा बंग्ला बाजार जाकर महिलाओ / छात्राओं को महिला बीट अभियान की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थाना हसनगंज की महिला बीट कर्मचारियों द्वारा कैलाश छात्रावास में महिलाओ व छात्राओं को महिला बीट अभियान जानकारी देकर जागरूक किया गया।

जोन-उत्तरी

थाना अलीगंज म०3०नि० आशी गुप्ता और थाना अलीगंज के अन्य महिला कर्मचारी पुलिस टीम द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत सेण्ट जोसेफ इण्टर कालेज अलीगंज लखनऊ में में महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना इटौंजा म०आ० पूजा शर्मा पीआरडी मंजुलता पुलिस टीम द्वारा थाना इटौंजा क्षेत्रान्तर्गत महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना बी०के०टी म०उ0नि0 श्रृष्टी नीगम पुलिस टीम द्वारा थाना बी० के०टी क्षेत्रान्तर्गत आगनबाड़ी केन्द्र ग्राम भौली में महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जोन-दक्षिणी

थाना नगराम पर नियुक्त महिला बीट अधिकारीगण पंचायत घर समेसी पर 10-12 महिलाओं को महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना मोहनलालगंज पर नियुक्त महिला बीट अधिकारीगण द्वारा पंचायत भवन कनकहा पर जाकर 20-30 महिलाओं को महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना निगोहां पर नियुक्त महिला बीट अधिकारीगण द्वारा ग्राम मंगटईया में जाकर 50-60 महिला एवं पुरुषों को महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पर नियुक्त महिला बीट अधिकारीगण द्वारा सूर्या पब्लिक स्कूल में बच्चों को महिला बीट अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना पीजीआई पर नियुक्त महिला बीट अधिकारीगण द्वारा ग्राम कल्ली में जाकर 50-60 महिला एवं पुरुषों को महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना गोसाईगंज पर नियुक्त महिला बीट अधिकारीगण द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोसाईगंज पर 25-30 महिला व बच्चों को महिला बीट अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना बिजनौर पर नियुक्त महिला बीट अधिकारीगण द्वारा ग्राम माती में आयोजित रामडोल मेले के अवसर पर लगभग 50-55 महिला व बच्चों को महिला बीट अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना बन्थरा पर नियुक्त महिला बीट अधिकारीगण द्वारा ग्राम रतौली में 25-30 महिला व बच्चों को महिला बीट अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना सरोजनीनगर पर नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा सैनिक स्कूल सरोजनीनगर में परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों/बालिकाओं को विशिष्ट महिला बीट अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण साइबर सुरक्षा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर महिला हेल्प डेस्क आदि के विषय में जानकारी दी गई

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon