नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

वर्ल्ड क्लास बनेगा मुजफ्फरनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम, 8.56 करोड़ रुपये की स्वीकृति – मंत्री कपिल देव


*वर्ल्ड क्लास बनेगा मुजफ्फरनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम, 8.56 करोड़ रुपये की स्वीकृति – मंत्री कपिल देव*

 

मुजफ्फरनगर 07 फरवरी। मुजफ्फरनगर के युवाओं में खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारोत्तोलन एवं जिमनास्टिक हॉल, वालीवॉल कोर्ट, जिमहॉल एवं बैडिमंटन हॉल के जीर्णोद्धार हेतु नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।

मंत्री कपिल देव ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं द्वारा यहाँ आवश्यक उपकरणों, मशीनों, संरचनाओं का निर्माण कराये जाने की मांग की जा रही थी, जिसका संज्ञान लेते हुए मंत्री कपिल देव ने खेल विभाग और मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हुए आवश्यकता के अनुसार कार्य कराये जाने का प्रस्ताव भेजा था।

8.56 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद मंत्री कपिल देव ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री जी व खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव का आभार व्यक्त किया और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के साथ स्टेडियम का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित जिला क्रीडा अधिकारी व कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस की अभियंताओं को निर्देश देते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि यहाँ आवश्यकता और स्थान की उपलब्धता के अनुरूप स्टेडियम का वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें और कोई भी कार्य शेष ना रहे।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि स्टेडियम के जीर्णोद्धार के बाद क्षेत्र की युवा शक्ति को एक नई दिशा और मार्गदर्शन मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने युवा साथियों से आह्वान किया कि अपनी शारीरिक और मानसिक गतिशीलता से जनपद का नाम रोशन करें और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर चेयरमैन श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एससी कुलश्रेष्ठ, वार्ड सभासद सतीश कुकरेजा, विशाल गर्ग, पवन छाबड़ा, सागर वत्स, विकास बालियान, पंकज माहेश्वरी, डॉ. जीत सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कराए स्टेडियम व खिलाड़ियों की सुविधा के लिए 8,50 करोड़ रुपए पास: शीघ्र ही होगा क्रीडा स्थलों का जीर्णोद्धार

प्राप्त समाचार के अनुसार आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व डीएम उमेश मिश्रा द्वारा निरीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान श्री राम ग्रुप का कॉलेज के अध्यक्ष एवं प्रमुख राष्ट्रीय शिक्षाविद प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर एससी कुलश्रेष्ठ ,जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे इस दौरान उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि उन्होंने 8 करोड रुपए से अधिक की राशि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से स्वीकृत कराई है जो चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौजूद वेट लिफ्टिंग और वॉलीबॉल कुश्ती और कबड्डी आदि खेलों के कीड़ा स्थलों के जीणोद्धार में लगाई की जाएगी ताकि मुजफ्फरनगर में खेलों का और अधिक विकास हो सके और मुजफ्फरनगर से एक से बढ़कर एक खिलाड़ी अपने खेल के माध्यम से अपने जनपद मुजफ्फरनगर और पूरे राष्ट्र का नाम विश्व पटल पर कर सके मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद में ऐतिहासिक स्तर पर सभी खेलों का चहूंमुखी विकास किया जाएगा तथा सभी खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा इस दौरान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश श्री कपिल देव अग्रवाल के साथ मुजफ्फरनगर जनपद के जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ और जिला खेल अधिकारी श्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे और सभी खेलों के प्रशिक्षक और चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के बड़े बाबू राजेश कुमार और वेट लिफ्टिंग कोच रेनू रानी सहित तमाम स्टेडियम का स्टाफ मौजूद रहा

मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी के साथ मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने स्टेडियम में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य खिलाड़ियों के लिए कराने को निरीक्षण किया था

जिसका रिजल्ट आज एक वर्ष बाद 8,50 करोड़ रुपए के बजट पास होने से मंत्री के प्रयासों से सामने आया हे

8,50 करोड़ रुपए के बजट से खिलाड़ियों के लिए शानदार काम मुजफ्फरनगर स्टेडियम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा शुरू करा दिए गए हे

स्टेडियम की जल्दी ही काया पलट हो जाएगी

और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा इस स्टेडियम में मिलेगी इस दौरान जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्कूलों से पधारे खेल से संबंधित बच्चों ने ऐतिहासिक मार्च पास किया ऐतिहासिक मार्च पास्ट की सलामी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ली और सभी को अपनी शुभकामनाएं की थी मार्च पास्ट का अवलोकन करने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और डॉक्टर एस सी कुलश्रेष्ठ और जिला खेल अधिकारी श्री भूपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे सभी ने मार्च पास्ट की खुलकर प्रशंसा की

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon