नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 14, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

नई मंडी पुलिस की बाइक चोरों से आमने-सामने की मुठभेड़

1 min read

नई मंडी पुलिस की बाइक चोरों से आमने-सामने की मुठभेड़: तमन्ना रखते थे मोटरसाइकिल चोरी कर हवाओं से बात करने की हो गए लंगड़े

*मुजफ्फरनगर 14 मई प्राप्त समाचार के अनुसारथाना नई मण्डी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 शातिर वाहन चोर अभियुक्तों को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल चोरी के 01 अभियोग का सफल अनावरण।*

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी की गयी 06 मोटरसाइकिल बरामद।*

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव तथा प्र0नि0 नई मण्डी श्री आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* आज दिनांक 14.05.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 शातिर वाहन चोर अभियुक्त, जिन्होंने जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों से कई मोटरसाइकिलें चोरी की हैं, एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउण्ड में बने खण्डहर में चोरी के वाहन छिपाकर रखे हुए हैं तथा आज उन्हें बेचने के लिए कहीं ले जाने की फिराक में हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना नई मण्डी पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान कूकड़ी ग्राउण्ड पर पहुंची तथा घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया। स्वयं को पुलिस से घिरा देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी गयी, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण करने हेतु कई बार चेतावनी दी गयी, किन्तु बदमाश लगातार रुक-रुक कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे। जिसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी सूक्ष्म जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा दोनो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी की गयी 06 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* मुराद अली पुत्र जाहीद हसन निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना लकशर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड।

*2.* मोनू पुत्र जसवीर निवासी ग्राम मिर्जा टिल्ला थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर।

✅ 01 बुलेट मोटरसाइकिल (थाना नई मण्डी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 236/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित)

✅ 02 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल

✅ 01 एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल

✅ 01 एवेनजर मोटरसाइकिल

✅ 01 टीवीएस मोपेड

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 236/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0सं0 239/2026 धारा 109(1),336(2),319(2) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे तथा चोरी किए गए वाहनों को एनएच-58 स्थित एक खण्डहर में छिपाकर इकट्ठा करते थे। अभियुक्तगण आज उक्त चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्र0नि0 श्री आनन्द देव मिश्रा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* व0उ0नि0 श्री गजेन्द्र सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री आयुष त्यागी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 श्री शुभम चौहान थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*5.* उ0नि0 श्री सन्दीप सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 710 अभिषेक नागर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*7.* का0 1677 सुभाष सागर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*8.* का0 1307 दिनेश बाना थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*9.* का0 1489 मुनेश कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*10.* का0 667 रोहित कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon