मुजफ्फरनगर जनपद के नव आगंतुक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कार्यभार किया ग्रहण विस्तार से बताई जनहितैषी प्राथमिकताएं
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार आज मुजफ्फरनगर जनपद के नव आगंतुक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला कोषागार मुजफ्फरनगर में कार्यवाहक जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया से विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया इससे पूर्व सवेरे ठीक 10:00 बजे नव आगंतुक जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा जिला कचहरी पहुंचे जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया एवं पुलिस पद का निरीक्षण भी उन्होंने किया इसके पश्चात उन्होंने विधिवत रूप से जनपद के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया

इस दौरान नव आगंतुक जिला अधिकारी श्री मुकेश मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया और अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त गजेंद्र कुमार नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप एवं एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी और युवा आईएएस संयुक्त जिला मजिस्ट्रेट चाल्व राजू सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्प कुछ देकर भव्य स्वागत किया गया

यहां के पश्चात नव आगंतुक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट का भ्रमण किया और अपने कार्यालय में पहुंचे जहां पर कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया इस दौरान कई जन समस्याएं भी नवागंतुक जिलाधिकारी ने सुनी और उनका निस्तारण भी किया यहां जन समस्याएं सुनने के पश्चात नव आगंतुक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा विकास भवन के सभागार में पहुंचे और वहां मीडिया से रूबरू हुए इस दौरान मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार आम जनता के कार्य किए जाएंगे एवं समस्त योजनाओं को युद्ध स्तर पर क्रियान्वित किया जाएगा नव आगंतुक जिलाधिकारी ने इससे पूर्व सभी पत्रकारों का परिचय प्राप्त किया एवं सभी को अपना परिचय भी दिया नवागंतुक जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने इस बात पर जोर दिया कि मुजफ्फरनगर जनपद एक प्राचीन और ऐतिहासिक जनपद है यहां पर बहुत सारी प्रतिभाएं हैं जिन्हें उभरने की आवश्यकता है यहां के इतिहास को उजागर करने की आवश्यकता है शुक्रताल जैसे तीर्थ के बारे में पूरे देश पूरे विश्व को पता चले ऐसे कुछ कार्य हमे करने होंगे नवागंतुक जिलाधिकारी ने कहा कि बहुत सारी प्रतिभाएं सामाजिक क्षेत्र में और खेल के क्षेत्र में है जैसे वॉलीबॉल है या अन्य खेल हैं उन सभी के विकास के लिए तेजी के साथ कार्य किया जाने की आवश्यकता है नवागंतुक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे खेल जगत हो चाहे समाज का क्षेत्र हो हमें हर क्षेत्र में काम करना होगा और वहां से प्रतिभाओं को उत्साहित करने के लिए कुछ ना कुछ करना होगा खासतौर से मुजफ्फरनगर और शुक्रताल का इतिहास उच्च स्तर प्रकाशित करना होगा और अन्य बहुत से कार्य हैं जो हम सभी मिलकर कर सकते हैं उन्होंने कहा कि उनके हाथ और पर और कान और आंख कहीं हद तक मीडिया बंधु है और मीडिया से ही उन्हें आगे कुछ कार्य करने के लिए दिशा मिलेगी ऐसा उन्हें विश्वास है उन्होंने मीडिया कर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है और जो मीडिया देखता है और जो मीडिया लिखता है और जो दिखाता है वह बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए उन्हें मीडिया के सहयोग की सदैव आवश्यकता रहेगी कोई भी उचित कार्य किसी का भी होगा उसे मना नहीं किया जाएगा नव आगंतुक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि उनकी सोच सदैव यही रहती है कि समाज के दबे कुचले कमजोर वर्गों का हर प्रकार से सहयोग किया जाए और उनकी सहायता और सुरक्षा की जाए जहां तक जनसुनवाई का प्रश्न है तो उमेश मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंतव्य के अनुरूप निर्धारित समय में या उसके बाद भी वह जनता के लिए सदैव मौजूद रहेंगे और जनता की समस्याओं का निराकरण तेजी के साथ किया जाएगा किसानों की समस्याओं के संबंध में खेती के बारे में कृषि के बारे में विस्तार से बताते हुए नव आगंतुक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि खेती का कार्य और कृषि का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और सही मायनों में कृषि से ही देश चलता है और हम सभी को मिलकर किसानों की उचित समस्याओं का भी निराकरण करना होगा खेती में और अधिक क्या उन्नति की जा सकती है इस पर भी विस्तार से विचार की आवश्यकता रहेगी किसानों की समस्याओं के लिए हम सदैव सजग और तत्पर हैं नव आगंतुक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने समाज के हर क्षेत्र का विवरण देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जनपद राज्य और राष्ट्र चलता है इसलिए आज आवश्यकता इस बात की है कि सभी की सोच सकारात्मक ,रचनात्मक होनी चाहिए क्योंकि रचनात्मक सोच यदि होगी तो जनपद राज्य और राष्ट्र निश्चित रूप से विकास करेगा और सभी का भला भी होगा प्रेस वार्ता काफी देर तक चली और नवागंतुक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर बखूबी और विस्तार पूर्वक दिया जिला अधिकारी की प्रेस वार्ता ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुई

