रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का
1 min read
*रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का किया गया भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह द्वारा ली गयी परेड की सलामी ।*
आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद बलिया के परेड ग्राउण्ड में *’रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’* का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर *कुल 10 टोली की 343 रिक्रूट आरक्षियों* ने अपने नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के *मुख्य जिलाधिकारी बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह* रहे।
*समारोह का मुख्य विवरण:-*
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:25 बजे परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। तत्पश्चात *पुलिस अधीक्षक बलिया बलिया श्री ओमवीर सिंह* के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया। जिलाधिकारी बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के आगमन के उपरांत उन्होंने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की गयी।
*मा0 मुख्यमंत्री जी का संबोधन एवं सजीव प्रसारण:-*
समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया।
*प्रशिक्षण विवरण एवं उत्कृष्ट सम्मान:-*
अपर पुलिस अधीक्षक बलिया उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*पुरस्कृत/सम्मान समरोह का संक्षिप्त विवरण-*
1. का0 विवेक द्विवेदी, सर्वांग सर्वोत्तम (सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान)
2. परेड कमाण्डर-I विशाल यादव
3. परेड कमाण्डर-II मो0 इसराफिल मंसूरी
4. परेड कमाण्डर-III नित्य प्रकाश
5. का0 अंकुर दूबे इनडोर सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान ।
*पद एवं गोपनीयता की शपथ:-*
समारोह के अंतिम चरण में श्रीमान् जिलाधिकारी बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया।
*पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया ने मुख्य अतिथि महोदय* को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री अक्षय कुमार की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।


