नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 26, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मानवता की मिसाल बने पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन,घायल व्यक्ति को दिया तत्काल उपचार

1 min read

*मानवता की मिसाल बने पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन,घायल व्यक्ति को दिया तत्काल उपचार, पहुंचाया अस्पताल ।*

मुजफ्फरनगर 26 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार

पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर श्री अमृत जैन नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु भ्रमण पर थे। इसी दौरान चरथावल रोड स्थित शनि धाम मंदिर के समीप एक वृद्ध दंपति घायल अवस्था में सड़क पर कराहते हुए दिखाई दिये । मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने तत्काल अपने वाहन को रुकवाया और बिना विलंब किए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने अपने एस्कॉर्ट वाहन में उपलब्ध फर्स्ट एड किट के माध्यम से घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया, जिससे उनकी स्थिति में तत्काल राहत मिली।

 

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा घायलों से संवाद स्थापित कर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई तथा उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। साथ ही समय की गंभीरता को देखते हुए घायलों को एस्कॉर्ट कार के माध्यम से तत्काल जिला अस्पताल भिजवाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका समुचित उपचार जारी है ।

 

इसके साथ ही महोदय द्वारा उपस्थित लोगों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर पुलिस से सम्पर्क करें तथा दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में एंबुलेंस सेवा नम्बर 108 पर कॉल करें ।

मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधि अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। आपकी सुरक्षा एवं सहायता हेतु पुलिस सदैव तत्पर है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon