पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
1 min read
पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
~ पीएनबी परिवार ने जीवन क्लायण व स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए अपनाया योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम
21 जून 2026: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के साथ मनाया। । शारीरिक फिटनेस, मानसिक कल्याण और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित योग सत्रों में भाग लेने के लिए पीएनबी परिवार विभिन्न अंचल, मंडल कार्यालयों और प्रधान कार्यालय में एक साथ आया।
योग सत्र का संचालन योग, एक्यूप्रेशर और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. के.के. झा ने किया । इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अशोक चंद्र, कार्यकारी निदेशक श्री बिभु प्रसाद महापात्र, श्री अमित कुमार श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर ऑनलाइन रूप से बैंक के सभी अंचल और मंडल कार्यालयों के कर्मचारियों ने भी इस योग सत्र में भाग लिया, जो समग्र कल्याण के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसमें आसनों, प्राणायाम, ध्यान और रिलैक्सेशन की तकनीकों का मार्गदर्शन दिया गया, जो जीवन के हर पड़ाव पर शक्ति, संतुलन और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
इस उत्सव ने शारीरिक जीवन शक्ति को बढ़ाकर, तनाव को कम करके, मानसिक लचीलेपन में सुधार करके और एक संतुलित जीवन शैली को बढ़ावा देकर स्वस्थ का समर्थन करने वाले एक सदाबहार अभ्यास के रूप में योग के महत्व पर जोर दिया। अपनी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से, पीएनबी ने कर्मचारी कल्याण और एक स्वस्थ एवं अधिक उत्पादक कार्यस्थल बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
योग, प्राणायाम और मानसिक जागरूकता को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अशोक चंद्र ने कहा: ” योग विश्व कल्याण के लिए भारत का सबसे बड़ा योगदान है। हर दिन अपने स्वास्थ्य में किया गया एक छोटा सा निवेश भी बड़ा बदलाव ला सकता है। बस 30 मिनट की सैर, उसके बाद 15-20 मिनट का योग और कुछ मिनटों का ध्यानपूर्वक सांस लेना शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक शांति का निर्माण करता है। योग केवल व्यायाम का एक रूप नहीं है, यह शरीर को मजबूत बनाता है, दिमाग को तेज करता है और चेतना को ऊपर उठाता है। पीएनबी में, हमारा मानना है कि कर्मचारियों का कल्याण ही संगठनात्मक उत्कृष्टता की कुंजी है, और योग को जीवन जीने के तरीके के रूप में अपनाकर, हम एक स्वस्थ, अधिक उत्पादक और मजबूत समाज का निर्माण कर सकते हैं।” उन्होंने आयुष मंत्रालय की “योग 365” और “योग समावेश” पहलों के बारे में भी बताया, जो सभी के लिए स्वास्थ्य और कल्याण को सुलभ बनाने का प्रयास करती हैं।
******


