नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 26, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पुलिस/होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा मे सिविल डिफेंस गोमती नगर वार्डन अवध बस स्टैंड पर

1 min read

*पुलिस/होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा मे सिविल डिफेंस गोमती नगर वार्डन अवध बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की सहायता मे तत्पर रहे*

———————————————————-

पुलिस/होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा हेतु दूर दराज से लखनऊ आने वाले परीक्षार्थियों की सहायता हेतु सिविल डिफेंस लखनऊ के प्रखंड गोमतीनगर स्वयंसेवकों ने अवध बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क का आयोजन किया।

गौरतलब है कि इन दिनों प्रदेश सरकार के द्वारा बड़ी संख्य में होमगार्ड्स की भर्ती की जा रही है। जिसमे लाखों परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। लखनऊ में जिसके लिए बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विभिन्न जिलों से लखनऊ परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को सेंटर तक पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए अवध बस स्टैंड पर सिविल डिफेंस ने हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। जहां पर प्रखंड गोमतीनगर के स्वयंसेवक पूरी मुस्तैदी से परीक्षार्थियों की सहायता कर रहे है।

लखनऊ सिविल डिफेंस के अधिकारी सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने बताया कि चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा के आदेशानुसार गोमती नगर प्रखंड के डिविजनल वार्डेन नफीस अहमद की अगुवाई में दर्जनों वार्डेन सुबह 5 बजे से ही बस स्टैंड पर सक्रिय रहकर परीक्षार्थियों की सहायता करते रहे। इस बीच डिप्टी कंट्रोलर रविन्द्र कुमार ने ड्यूटी का निरीक्षण भी किया।

अवध बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क पर मुख्य रूप से डिवीजनल वार्डन -नफीस अहमद, -डिप्टी डिवीजनल वार्डन ऐश्वर्य शर्मा, पी के शर्मा, रितेश शर्मा, गजेंद्र सिंह यादव, हरिओम यादव, अखिलेश कुमार वर्मा, वारिस अली खान, मो. शफीक, सिद्धांत, राम शरण, मो. अलीम, रंजीत यादव, सूरज यादव, मनुज यादव, शाजिया,निवेदिता त्रिपाठी, सज्जन अली,आकिब हुसैन, अजय पाल आदि उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon