नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 26, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

शिवालिक कॉलेज देहरादून में आयोजित नेशनल हैकाथॉन में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्रों ने


शिवालिक कॉलेज देहरादून में आयोजित नेशनल हैकाथॉन में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम; ए आई प्रोजेक्ट के लिए मिला दूसरा स्थान

देहरादून के शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित नेशनल लेवल हैकाथॉन 2026″ में श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कंप्यूटर साइंस विभाग के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए द्वितीय पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है।

इस हैकाथॉन का आयोजन छात्रों के बीच तकनीकी कौशल, समस्या समाधान की क्षमता और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। यह एक 36 घंटे का निरंतर चलने वाला नेशनल लेवल इनोवेशन मैराथन था। इस महाकुंभ में देश के 18 राज्यों से 650 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें आईआईटी, आईआईएससी, एन आई टी और बिट्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की 122 टीमों ने अपने क्रांतिकारी आइडियाज प्रस्तुत किए, प्रतियोगिता के मुख्य डोमेन ए आई और साइबर सुरक्षा, स्मार्ट हेल्थकेयर, क्लीन एंड ग्रीन टेक्नोलॉजी, स्मार्ट एग्रीकल्चर, और इंफ्रास्ट्रक्चर रहे।

शिवालिक कॉलेज में आयोजित इस 36 घंटे के तकनीकी महाकुंभ में देशभर के दिग्गज संस्थानों की 122 टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। स्मार्ट हेल्थकेयर डोमेन में श्री राम कॉलेज की टीम ने अपनी एआई तकनीक से गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने का जो मॉडल पेश किया, उसने विशेषज्ञों का ध्यान खींचा और 1.5 लाख रुपये के कुल प्राइज पूल वाले इस राष्ट्रीय मंच पर दूसरा स्थान पक्का किया। श्री राम कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के सीएससी विभाग के छात्रों की टीम में नितिन कुमार, गौरव कुमार,कार्तिक और आयुष्मान ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने ‘ ए आई बेस्ड डिज़ीज़ डिटेक्शन’ विषय पर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायक मंडल ने बेहद सराहा। इस उपलब्धि के लिए टीम को 31,000 रुपये का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कॉलेज परिसर पहुँचने पर श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के अध्यक्ष डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने सभी विजेता छात्रों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, आज का युग एआई और नवाचार का है। हमारे छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीकी क्षमता को साबित किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इन छात्रों की सफलता यह दर्शाती है कि हमारे पास वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने की क्षमता है। ‘डिजीज डिटेक्शन’ जैसे संवेदनशील विषय पर एआई का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। संस्थान हमेशा ऐसे शोध और नवाचार को बढ़ावा देता रहेगा।

इस अवसर पर डॉ अश्विनी कुमार वशिष्ठ,डायरेक्टर, श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेशनल लेवल के मंच पर दूसरा स्थान प्राप्त करना कोई छोटी बात नहीं है। यह छात्रों की कड़ी मेहनत और हमारे शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। यह जीत अन्य छात्रों को भी तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर डॉ. आशीष चौहान विभागाध्यक्ष, सीएससी विभाग ने बोलते हुए कहा कि यह छात्रों की सफलता विभाग के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है। नितिन, गौरव, कार्तिक और आयुष्मान ने न केवल एक मॉडल तैयार किया, बल्कि एक व्यावहारिक समस्या का समाधान भी खोजा। विभाग इन छात्रों के तकनीकी कौशल को और निखारने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon