लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस कमिश्नर सहारनपुर डॉ. रुपेश कुमार द्वारा तहसील शामली का निरीक्षण
1 min read
लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस कमिश्नर सहारनपुर डॉ. रुपेश कुमार द्वारा तहसील शामली का निरीक्षण: पसीने छूट गए कर्मियों के
शामली 8 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार विगत दिवस लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस सहारनपुर मंडल के मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने शामली तहसील का विधिवत रूप से औचक निरीक्षण किया और बारीकी से जनसुनवाई से संबंधित जांच पड़ताल की इस दौरान तहसील कर्मियों के पसीने छूटते हुए नजर आए क्योंकि लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस डॉक्टर रुपेश कुमार जहां एक और आम जनता के प्रति रहम दिल और सराहनीय कार्य प्रणाली के धनी माने जाते हैं वहीं दूसरी ओर सरकारी कामकाज और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी एवं सभी जनहित देसी योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति सजग एवं काफी सख्त अधिकारी के रूप में भी विख्यात हैं एवं कोताही को बर्दाश्त नहीं करते यही कारण है कि पूरे सहारनपुर मंडल के सभी जनपदों में आम जनता के बीच सहारनपुर मंडल सहारनपुर के आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल कर ली है और लगातार उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंतव्य के अनुरूप विकास कार्यों एवं जनसुनवाई को जबरदस्त और सर्वोच्च प्राथमिकता भी दे रहे हैं मिली जानकारी के अनुसार
डॉ० रुपेश कुमार आयुक्त सहारनपुर मण्डल द्वारा तहसील शामली का निरीक्षण करते हुए एसडीएम न्यायालय 05 वर्ष से अधिक लंबित वाद की संख्या शुन्य मिली मौके पर निर्देशित किया कि 01से 03 वर्ष तक के लंबित वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में आयुक्त डॉ रूपेश कुमार द्वारा राजस्व वसूली, तहसील में अग्निशमन यंत्र की सुविधा, कीटनाशक का छिड़काव, सेवा अभिलेख आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण में आयुक्त डॉ रूपेश कुमार द्वारा एसडीएम न्यायालय में अलमारी को खुलवाकर फाइलों का रख रखाव भी देखा गया। इसके उपरांत उनके द्वारा आरके ऑफिस भू अभिलेखागार में ग्राम सुन्ना का बस्ता चेक करते हुए बस्ता सूची के अनुसार अभिलेख चेक किए गए जो ठीक मिले। निरीक्षण में आयुक्त महोदय द्वारा नियमित साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह, एसडीएम शामली अर्चना शर्मा, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, तहसीलदार शामली मनोज कुमार, नायब तहसीलदार गौरव आदि मौजूद रहे।——निरीक्षण के क्रम में डॉ० रुपेश कुमार आयुक्त सहारनपुर मण्डल द्वारा नवीन कलेक्ट्रेट शामली का निरीक्षण करते हुए मीटिंग हॉल, जिलाधिकारी कार्यालय, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल, संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण करते हुए पटलवार जानकारी प्राप्त करते हुए लंबित कार्यों को समय से पूरा करने निर्देश दिए गए। संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण करते हुए आयुक्त द्वारा अलमारी खुलवाकर फाइलों का रखरखाव चेक किया जिनको व्यवस्थित रूप से रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सोहनलाल, एसडीएम शामली अर्चना शर्मा, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, डिप्टी कलेक्टर विनय प्रताप सिंह भदौरिया, सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें। सहारनपुर मंडल के मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार को शामली आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया एवं जिला प्रशासन शामली के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल डॉक्टर रुपेश कुमार की जबरदस्त अगवानी करते हुए उनका स्वागत किया इस दौरान मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल डॉक्टर रुपेश कुमार ने जनसंपर्क के दौरान आम जनमानस की समस्याओं का भी निस्तारण किया एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी एवं जन हितैषी योजनाओं की जानकारी भी आम जनता को दी मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल डॉक्टर रुपेश कुमार द्वारा निरंतर और नियमित रूप से आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका उचित निस्तारण भी किया जा रहा है


