प्रमुख किसान नेता वसीम खान और किसान नेत्री सोनिया सैनी ने सांसद इकरा हसन के बारे में बोल दिया बहुत कुछ
1 min read
प्रमुख किसान नेता वसीम खान और किसान नेत्री सोनिया सैनी ने सांसद इकरा हसन के बारे में बोल दिया बहुत कुछ
मुजफ्फरनगर 21 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार प्रमुख किसान नेता वसीम खान ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि मैं अपनी पोस्ट के माध्यम से सोशल मीडिया के माध्यम से सभी बहन भाइयों को यह अवगत कराना चाहता हूं सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बाद तेजी से चल रहा है गालियां दो फेमस हो जाओ और आज देश की राजनीति इतनी गर्द में गिर गई के बड़े नेता जो अपने आप को अपने समाज के ठेकेदार कहते हैं इतनी निष्ठा पर आ गए वह अपना इतिहास भी नहीं जानते देश का एक व्यक्ति जिसका आज से पहले तो नाम नहीं सुना लेकिन अपने आपत्तिजनक शब्दों के बाद हम जैसे सभी भाई और बहनों ने उसे वायरल कर दिया अब उसका वायरल जरिया बन गया उसने अपनी वायरल आवाज में माननीय सांसद जो देश में युवा सांसद है और देश की बेटी है जिसके पूरे परिवार ने देश की सेवा की वह आपत्तिजनक शब्दों से अपनी बेटी की उम्र की संसद को अपनी बस जुबानी से बहुत गलत शब्दों का उपयोग कर चुका है आज देश का युवा देश की महिलाएं देश के सभी जनमानस चुप हैं क्यों शायद व मुसलमान की बेटी है मैं देश की जनता से शासन और प्रशासन से यात्रा करना चाहता हूं सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों को बिल्कुल भी जगह न दी जाए और देश का प्रशासन अगर इस व्यक्ति की जगह किसी और व्यक्ति के यह शब्द प्रयोग में ले जाते तो आप तक उसे व्यक्ति की टांग में गोली लग चुकी होती है लेकिन देश में शायद कानून भी दो है मैं अपनी पोस्ट के माध्यम से प्रदेश की सरकार से यह आह्वान करना चाहता हूं कि इस जैसे व्यक्ति पर कानून की रूपरेखा से कार्यवाही करने का काम करें मुझे देश की प्रदेश की और सरकार से और शासन से उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द उसे व्यक्ति पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे
*अभद्रता एक दंश – सोनिया सैनी*
दूसरी और भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महिला वेंकी नेता सोनिया सैनी ने भी एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का अपना एक वातावरण होता है जिस परिवार में वह जन्म लेता है उस परिवार से जो भी संस्कार वह सीखता है उन्हीं संस्कारों को अपने व्यक्तिगत विचारों के साथ समावेश करके वह आगे प्रसारित करता है और जिस कार्य क्षेत्र में वह कार्यशील होता है उसे क्षेत्र में अपने लग्न के अनुसार कार्य भी करता है *मैं सोनिया सैनी भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक आस्थावान कार्यकर्ता हूं* जो मुझे संस्कार मिला और जो कार्य क्षेत्र में आदरणीय टिकैत परिवार द्वारा और संगठन के द्वारा मुझे सिखाया गया उसके अनुसार मैंने खेत खलियान किसान और मजदूर व मजलूम की सेवा का कार्य करते-करते देश काल और वातावरण का भी अनुभव किया आज के आधुनिक दौर में राजनीति के बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिले और देखने में भी ,और अनुभव भी , अब यह हो रहा है की राजनीति का इतना घटिया और निचला स्तर शायद ना कभी हुआ और ना कभी होगा सरकार कोई भी हो जब भी महिलाओं की बात आती है तो बात की जाती है महिलाओं को बराबर का दर्ज़ा देने की, बात आती है महिलाओं को शिक्षित करने की , बात आती है महिलाओं को सुदृढ़ और सशक्त बनाने की ,और जब कोई महिला शिक्षित और सुदृढ़ होकर सशक्त रूप से इस समाज में पुरुषों के बराबर में खड़ी होकर समाज सुधार और सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिनिधित्व करने का प्रयास करती है तो उसे महिला होने के साथ-साथ एक हीनता का बोध भी कराया जाता है और यह केवल आज की बात नहीं है यह पिछले कई दशकों से लगातार देखने में आ रहा है बात घुमा फिरा कर ना करके सीधी सीधी कहीं जाए तो बेहतर होगी बात कैराना लोकसभा क्षेत्र की है ऐसा नहीं है कि पहले किसी ने किसी महिला पर कोई टिप्पणी नहीं की परंतु यदि की गई तो कानून का बोध कराकर उस व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकारने का काम भी किया गया और कहीं ना कहीं राजनीतिक बहिष्कार भी हुआ और आज फिर सभ्य समाज में इस तरह की एक वाकशैली की पुनरावृत्ति हुई और करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताए जाने वाले लोकेश राणा ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक अभद्र टिप्पणी कैराना लोकसभा क्षेत्र से सांसद इकरा हसन पर कर डाली और वह टिप्पणी पहले हुई टिप्पणियों की तुलना में इतने निचले स्तर की थी कि शायद ना तो सभ्य समाज ,ना किसी राजनीतिक क्षेत्र न ही किसी कार्य क्षेत्र ,और ना ही किसी परिवार ,ना ही किसी संगठन में इस कृत्य की जगह होगी इकरा हसन एक सुलझी हुई शिक्षित और बहुत ही न्याय प्रिय कुशल राजनीतिज्ञ एवं सांसद है और यदि इकरा हसन जैसी सांसद पर लोकेश राणा जैसे लोग इस प्रकार की टिप्पणी करेंगे तो क्या इस सभ्य समाज में एक आम महिला का सम्मान सुरक्षित रह जाएगा, क्या महिला सशक्तिकरण का जो नारा है वह सार्थक होता दिखाई दे रहा है, इकरा हसन केवल कैराना की नहीं है वह इसी सर्व समाज की एक बेटी है और इसी क्षेत्र की मिट्टी में पली बड़ी है ,और इसी क्षेत्र की सेवा कर रही है ,अगर लोकेश राणा जैसे लोग एक सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह की टिप्पणी करते हैं तो मेरा मानना है की इस तरह के लोगों को राजनीतिक और सामाजिक दोनों रूप से बहिष्कृत कर देना चाहिए क्योंकि इस तरह के लोग समाज के लिए एक दंश का कार्य करते है यह वह देश है जहां महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान जैसे योद्धाओं की गाथाएं गई जाती हैं और मैं समझती हूं कि राजपूत समाज ने हमेशा महिलाओं की रक्षा की है राजपूत समाज के प्रतिनिधित्व करने वाले मुखियाओ को आगे आना चाहिए और लोकेश राणा जैसे अभद्र टिप्पणी करने वाले को चिन्हित करके उसका सामाजिक बहिष्कार भी करना चाहिए और मैं सरकार से भी मांग करती हूं कि जिस तरह की मानसिकता लोकेश राणा की है इस तरह की मानसिकता के व्यक्ति पर नकेल डालकर उसे कानूनी रूप से सबक सिखाने की आवश्यकता है क्योंकि यदि इस तरह के व्यक्ति पर जल्द ही कार्यवाही ना की गई तो इस तरह के लोग आगे भी अपना फन उठाकर अपने दंश के द्वारा समाज में जहर घोलने का काम करेंगे अतः सरकार से पुनः मांग है कि लोकेश राणा पर कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए ,
और मैं सोनिया सैनी
क्षेत्र की बेटी और सांसद कैराना इकरा हसन को आश्वस्त करते हुए यह आह्वान भी करती हूं कि यदि लोकेश राणा पर कठोरतम कार्यवाही ना की गई तो महिलाओं के सम्मान की रक्षा हेतु एक बड़ा आन्दोलन किया जायेगा


