नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

डीएम,एसएसपी सहित मुजफ्फरनगर के दिग्गजों की मौजूदगी में रावण दहन हुआ संपन्न

1 min read

मुजफ्फरनगर 13 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के जिला अधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान एवं दैनिक मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ और दैनिक रॉयल बुलेटिन के संपादक अनिल रॉयल सहित मुजफ्फरनगर जनपद के तमाम दिग्गजों राजनेताओं पत्रकारों समाजसेवियों आयोजन कर्ताओं की मौजूदगी में रावण दहन कार्यक्रम विभिन्न स्थलों पर सकुशल संपन्न हो गया

पुलिस की व्यवस्था बहुत ही सराहनीय रही जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में मुजफ्फरनगर जनपद के अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और अपर जिलाधिकारी राजस्व गजेंद्र कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल,नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सीओ सिटी वयोम बिंदल और एसडीम खतौली मोनालिसा जौहरी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों को सुरक्षा की दृष्टि से छावनी में तब्दील किया हुआ था यही कारण है कि रावण दहन कार्यक्रम जनपद मुजफ्फरनगर के सभी स्थलों पर अत्यंत थी कुशलता पूर्वक संपन्न हो गया कहीं से भी किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की आम नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही थी मिली जानकारी के अनुसार सबसे बड़ा रावण दहन का कार्यक्रम नुमाइश मैदान, गांधी कॉलोनी रामलीला टिला, पटेल नगर, कच्ची सड़क पर हुआ संपन्न। पूर्व सांसद व मंत्री संजीव बालियान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ, रॉयल बुलेटिन संपादक अनिल रॉयल सहित कई भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी एवं उद्योगपति विभिन्न कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि रहे। अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व दशहरा जनपद भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न रामलीलाओं में भारी भीड़ के अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रचा। सर्वाधिक भीड़ नुमाइश मैदान में देखने को मिली, उसके बाद गांधी कॉलोनी, पटेल नगर, कच्ची सड़क, रामलीला ग्राउंड नई मण्डी के मैदान भीड़ से खचाखच भरे दिखाई दिये। नुमाइश मैदान में 60 फुट का रावण मुंह से आग उगलता हुआ आकर्षण का केन्द्र रहा वहीं गांधी कॉलोनी, पटेल नगर, कच्ची सड़क, एटूजेड कॉलोनी में भी अलग अलग तरह की आवाजें निकालते रावण, कुम्भकर्ण एवं मेघनाद के पुतले नन्हें बच्चों से लेकर बड़ों तक आकर्षण का विषय रहे।

इस दौरान जनपदभर में सिर्फ बड़े मैदानों में ही नहीं बल्कि छोटे छोटे मैदानों व गलियों में सैंकड़ों स्थानों पर अच्छाई पर बुराई के प्रतीक रहे रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के साथ आतंकवाद व भ्रष्टाचार के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन देखने के लिए नुमाईश कैंप मैदान समेत रामलीला मैदानों में भारी भीड़ जमा रही। पुलिस की निगरानी में संपन्न हुए कार्यक्रमों में रामलीला मैदानों के साथ आसपास के मकानों की छतों पर भी भारी भीड़ चढ़ गई, जिसे लेकर पुलिस-प्रशासन की इस बीच सांसे अटकी रही। देर सायं जिले में रावण दहन कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सुमधुर संगीत के साथ तमाम रामलीला मैदानों में रामादल की ओर से गूंजे पापियों के नाश को, धर्म के प्रकाश को, श्रीरामजी की सेना चली, हर-हर महादेव, हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष के इसके साथ जिले में दशहरा मेलों की धूमधाम के बीच असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रहा विजयदशमी पर्व धूमधाम से मन गया। इन मेलों में लोगों की भारी भीड़ की मौजूदगी में रामलीलाओं के मंचन के साथ अहंकारी रावण तथा उसके परिजनों के पुतलों एक के बाद एक भगवान श्रीराम ने अग्निबाण के साथ स्वाहा होते रहे।

उधर, पुतलों में आग लगी, तो जय श्रीराम के जयघोष के साथ पूरा आकाश गुंजायमान हो गया। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी सबसे बड़ा मेला मेरठ रोड के नुमाइश मैदान का रहा, जहां इस बार भी डिजीटल लाइटों से जगमगाते रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले आकर्षण के केंद्र में रहे। ऐसे में यहां रावण के मुंह से करीब 45 मीटर तक धुआं व आग उगलना आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं पुतला अट्टाहस करते हुए धमाकों के साथ अग्नि को समर्पित हुआ तो हर कोई सहम गया, पर फिर इस अट्टाहस ने लोगों को खूब रोमांचित किया। इसके अलावा गांधी कालोनी, आदर्श रामलीला पटेलनगर, नई मंडी रामलीला मैदान, रामलीला टील्ला, रामपुरी और इंदिरा कालोनी में मुख्य रूप से रावण दहन लीला ने सभी को हर्षित किया।

सबसे बड़ा रावण दहन का कार्यक्रम नुमाइश मैदान, गांधी कॉलोनी रामलीला टिला, पटेल नगर, कच्ची सड़क पर हुआ संपन्न। पूर्व सांसद व मंत्री संजीव बालियान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप सहित कई भाजपा नेता एवं उद्योगपति विभिन्न कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि रहे। गत वर्षो की भांति इस वर्ष पुलिस की व्यवस्था बहुत ही बेहतरीन रही जिसके लिए जिला अधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा बहुत मेहनत की गई थी समस्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी ताकत के साथ व्यवस्था बनाने में लगे थे और यही कारण है कि मुजफ्फरनगर जनपद में रावण दहन कार्यक्रम जो सबसे संवेदनशील माना जाता है अत्यंत थी शांतिपूर्वक संपन्न हो गया इसके लिए जिला पुलिस और प्रशासन कि जितने भी प्रशंसा की जाए वह कम है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon