नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता एवं उप कृषि निदेशक

1 min read

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता एवं उप कृषि निदेशक, के मार्गदर्शन में राज्य स्वच्छ गंग मिशन अन्तर्गत नमामि गंगे द्वारा प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशालाआयोजन किया गया।

_________________________________

 

मुजफ्फरनगर 8 जून 2026 राज्य स्वच्छ गंग मिशन अन्तर्गत जिला गंगा समिति तथा कृषि विभाग के सहयोग से नमामि गंगे द्वारा प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला का विकास भवन सभागार, में मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता एवं उप कृषि निदेशक, के मार्गदर्शन में आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के जानसठ, मोरना एवं पुराकजी विकास खण्ड में नेशनल मिशन ऑम नेचुरल फार्मिंग एवं ममामि गंगे योजना संचालित है। नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत क्लस्टर स्तर पर चयनित कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (CRP) तथा चयनित प्रगतिशील कृषक एवं स्थानिय कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया।

डॉ० जे०पी० शर्मा, प्रभारी अधिकारी ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती कब, क्यों और कैसे करनी चाहियें के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। प्राकृतिक खेती से सम्बंधित नवीन तकनिकी एवं जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रहमास्त्र एवं अग्भिआस्त्र आदि को बनाने तथा इनके प्रयोग करने का समय एवं विधि के विषय में विस्तार पूर्वक प्रस्तुतीकरण किया गया। डॉ० वेद प्रकाश, वैज्ञानिक, गन्ना शोध केन्द्र, मुजफ्फरनगर द्वारा गन्ने की फसल को अधिक उपजाऊ बनाने हेतु के बारे में विस्तृत जानकारी कार्यशाला में प्रदान की गयी। डॉ० अजय कुमार सिंह, वैज्ञानिक, गन्ना शोध केन्द्र द्वारा जैविक कीटनाशक और जैविक फफूंदीनाशक, ट्राई को डर्मा, बवेरिया बेसियाना, ट्राई को कार्ड के विषय में जानकारी प्रदान की गयी। डॉ० जे० पी० सिंह, वैज्ञानिक, गन्ना शोध केन्द्र, ने प्राकृतिक विधि से गन्ना की फसल तैयार करने एवं उसकी उपज को बढाने के लिये क्या-क्या कार्य करने चाहिये उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। डॉ० पूजा, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, चितौडा द्वारा प्राकृतिक विधि से की गयी गन्ना एवं गेंहू की फसल की जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती के माध्यम से विष मुक्त खाद्य उत्पादन को बढावा देने तथा रासयनिक उर्वरको एवं पेस्टीसाइड के कम प्रयोग करने से होने वाले मृदा प्रदूषण, जल प्रदूषण, वायू प्रदूषण आदि कम करने हेतु प्रेरित किया। श्री प्रमोद सिरोही, उप कृषि निदेशक, मुजफ्फरनगर द्वारा कृषको एवं CRP को सम्बोधित करते हुये प्राकृतिक खेती को बढावा देने के लिये प्रेरित किया साथ ही कृषि विभाग में चलाई जा रही योजनाओ के बारे में जानकारी प्रदान की।

मुख्य विकास अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील कृषको को विभिन्न फसलो में उन्नत खेती करने पर कार्यशाला के सफल समापन उपरान्त प्रमाण पत्र एवं शॉल देकर कार्यशाला में उपस्थित CRP, प्रगतिशील कृषको, अन्य विभागो से आये वैज्ञानिको, अधिकारियो एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त कर कार्यशाला का समापन किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon