थाना जानसठ पुलिस द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के सम्बन्ध में
1 min read
सोशल मीडिया पर पर भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर 14 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में सोशल मीड़िया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भड़काऊ, अफवाह व भ्रामक खबर प्रसारित/शेयर करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री राम आशीष यादव तथा थाना प्रभारी सहायक पुलिस अधीक्षक श्री भोसले विनायक गोपाल के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 14.03.2024 को थाना जानसठ पुलिस द्वारा सोशल मीड़िया पर भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट शेयर/प्रसारित करने वाला 01 अभियुक्त आरिफ पुत्र अलीमुद्दीन निवासी मौहल्ला सरायतुलसीराम कस्बा व थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 मोबाईल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ उपरोक्त द्वारा आज दिनांक 14.03 2024 को अपने निजी मोबाईल से सोशल मीड़िया प्लेटफार्म इन्स्टाग्राम तथा व्हाटसएप ग्रुपों में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विषय में एक भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट शेयर/प्रसारित की गयी थी जिससे जनपद की कानून/शान्ति व्यवस्था व आपसी सौहार्द खराब होने की पूर्ण संभावना थी। थाना जानसठ पुलिस द्वारा उक्त सोशल मीड़िया पोस्ट पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त आरिफ उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय उपजिलाधिकारी जानसठ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त आरिफ उपरोक्त को जेल भेज दिया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1-* आरिफ पुत्र अलीमुद्दीन निवासी मौहल्ला सरायतुलसीराम कस्बा व थाना जानसठ मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी-*
✅ 01 मोबाईल फोन
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1-* थाना प्रभारी सहायक पुलिस अधीक्षक श्री भोंसले विनायक गोपाल थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*2-* उ0नि0 श्री सतपाल सिंह थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*3-* म0उ0नि0 श्रीमति सीमा रानी थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*4-* है0का0 546 मनोज कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*5-* का0 1465 अश्वनि कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*आवश्यक सूचना- सभी जनपद वासियों को सूचित किया जाता है कि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कानून/शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा आपसी सौहार्द बनाये ऱखने हेतु सोशल मीड़िया के विभिन्न प्लेटफार्म की सतत निगरानी की जा रही है जिससे भड़काऊ, भ्रामक, अफवाह व मिथ्या पोस्ट शेयर/प्रसारित करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा सके। अतः सभी जनपद वासीयों से अपील की जाती है कि सोशल मीड़िया के प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा मिथ्या पोस्ट शेयर/प्रसारित करने से बचें अन्यथा ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। 

