क्रांति सेना द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर की गई महत्वपूर्ण बैठक, कई लोकसभा सीटों से दावेदारों ने की आवेदन
1 min read
साथ ही लोकेश सैनी को नियुक्त किया गया क्रान्ति सेना जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर 14 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार आज क्रांति सेना कार्यालय प्रकाश चौक मुजफ्फरनगर पर पदाधिकारियों की एक अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक में लोकसभा चुनाव के विचार मंथन के अलावा क्रांति सेना में जिला महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे लोकेश सैनी को प्रोन्नत कर संगठन में उनकी ईमानदारी और मेहनत को देखते हुए जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर नियुक्त किया गया सभी को विदित है कि लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और ऐसे में हर पार्टी में कोई ना कोई चुनाव लड़ने के लिए अपने दावेदारी पेश कर रहा है उसी कड़ी में क्रांति सेना में भी मुजफ्फरनगर कैराना बिजनौर और मुरादाबाद से कई लोगों ने अपने आवेदन क्रांति सेना शीर्ष नेतृत्व को भेजे हैं जिन को लेकर आज पदाधिकारीयों की बैठक कर विचार विमर्श किया गया और सुझाव रखे गए बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि पदाधिकारीयों ने जो सुझाव दिए हैं वह वास्तव में सराहनीय है उन्होंने कहा कि आज तक संगठन द्वारा जिस सत्तारूढ़ दल का समर्थन किया गया उसने चुनाव बाद किसी की सुध बुध भी नहीं ली और सभी के सुझाव राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अवगत करा दिए जाएंगे और जो भी उनका निर्णय होगा वह सर्वमान्य होगा बैठक में डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती पर बल दिया इस अवसर पर किसान क्रांति सेना के मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने भी बैठक में अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि संगठन का पुराना इतिहास रहा है संगठन न तो कभी कमजोर था और न ही कभी कमजोर होगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए इस बात की अनुभूति भी करा दी जाएगी कि और जो भी निर्णय है पार्टी हाईकमान का होगा वह शिरोधार्य होगा क्रांति सी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने भी अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि उन्होंने अपना आवेदन पत्र पार्टी हाई कमान श्री ललित मोहन शर्मा जी को भेज दिया है अब यह कार्य उनका है कि वह चुनाव लड़ने के लिए उन्हें आदेशित करते हैं या अन्य को जो भी निर्णय हाई कमान का होगा वो सर्वमान्य है नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने हाईकमान व सभी पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया और आशावस्त कराया की पूर्व से भी अधिक अथक परिश्रम के साथ संगठन के प्रचार प्रसार का कार्य कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष शरद कपूर द्वारा किया गया और मुख्य रूप से रूप से प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल किसान क्रांति सेना मंडल सचिव अनिल चौधरी जिला महासचिव देवेंद्र चौहान जिला कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर आशीष शर्मा प्रदीप करी सुनील सैनी वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ अंजू त्यागी नगर अध्यक्ष नेहा गोयल जिला मीडिया प्रभारी अनोखी देवी नरेंद्र शर्मा सहेंद्र कश्यप दीपक धीमन योगेंद्र सैनी शैलेंद्र विश्वकर्मा नरेश सैनी नगर अध्यक्ष खतौली नवदीप धीमान आदि मौजूद रहे सभी ने अपने अलग-अलग विचार रखे की अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए बात करते हुए कहा कि हर हालत में संगठन को मजबूती प्रदान करनी है एवं जो लोग परेशान हाल हैं जिनकी कुछ समस्याएं हैं उनकी समस्याओं का भी निस्तारण करने के लिए संगठन निरंतर और लगातार कार्य करता रहेगा इस अवसर पर सभी ने संगठन की और अधिक मजबूती का जोरदार समर्थन करते हुए संकल्प दोहराया और कहा कि संगठन सदैव न्याय का साथ देगा और गरीब एवं कमजोर लोगों की सेवा के लिए निरंतर तट पर रहेगा।


