लोकप्रिय डीएम उमेश मिश्रा के अथक प्रयासों से शुक्रतीर्थधाम की पावन धरा पर प्रख्यात सिंगर कैलाश खेर की प्रस्तुति
लोकप्रिय डीएम उमेश मिश्रा के अथक प्रयासों से शुक्रतीर्थधाम की पावन धरा पर प्रख्यात सिंगर कैलाश खेर की प्रस्तुति:
कार्तिक गंगा स्नान मेले में भव्यता एवं दिव्यता की बिखरी छटा:
*जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के अथक प्रयासों से हुआ सांस्कृतिक संध्या का उत्कृष्ट आयोजन*
शुक्रताल मुजफ्फरनगर 3 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर मुझे जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के अथक प्रयासों से शुक्रतीर्थ धाम की पावन धरा पर विश्व विख्यात सिंगर कैलाश खेर की प्रस्तुति ने समा बांध दिया एवं श्रोताओं को अपनी ओर आकर्षित किया सभी संतो और महंतों ने कार्यक्रम की जबरदस्त प्रशंसा की सुरक्षित वातावरण देने के लिए मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने पूरी ताकत लगा दी और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किया जिसकी प्रशंसा चारों ओर हो रही है पहली बार शुक्र तीर्थ की धरती पर इतना भव्य कार्यक्रम और सुरक्षित कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके लिए जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा बधाई के पात्र हैं पूरा जिला पुलिस प्रशासन बधाई का पात्र है मिली जानकारी के अनुसार
*भारतीय संस्कृति की विरासत, मोक्षदायनी मां गंगा के पावन तट पर प्रसिद्ध गायक कैलाश खैर ने बिखेरा जादू*
*कार्तिक गंगा स्नान मेला में दिखा आस्था एवं संस्कारों का अनूठा संगम*
*आधुनिकता तथा भारतीय विरासत एवं संस्कारों के संगम में स्नान कर सभी ने किया नमन*
*मां गंगा का आशीर्वाद पावन तट पर संगीतमय संध्या ने आस्था के सैलाब में दिखा अद्भुत नजारा*
*भाव विभोर होकर मन, मस्तिष्क, हृदय से अंतर्मन की भावना से आंखे भी हुई अपनो के लिए नम*
*जिला प्रशासन, पुलिस, जिला पंचायत के इतिहास बने कार्यक्रम के लिए किया धन्यवाद ज्ञापित*
*मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा, मंत्री गणों तथा जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन, मंडलायुक्त का निर्देशन तथा जिलाधिकारी एवं एसएसपी की कर्तव्य निष्ठा ने शुक्रताल धार्मिक नगरी में रचा इतिहास*
*पूर्वजों को याद कर गंगा घाट पर दीपो का किया प्रज्वलन,दी भावुक मन से श्रद्धांजलि,अपनो को किया याद*
*मुजफ्फरनगर के पवित्र पावन भूमि शुक्रताल पर प्रति वर्ष लगता है धार्मिक मेला*
*पदम श्री कैलाश खेर का संगीत लोक और सूफी परंपराओं के साथ पॉप राक एवं आध्यात्मिकता से परिपूर्ण है*
*इन्होंने तेरी दीवानी, सैया,कौन है वो, जय जयकारा,बम लहरी यही चला चला,या रब्बा और अल्लाह के बंदे जैसे गीत गाकर शुक्रताल को शंकरमय बना दिया*
*संगीत की आध्यात्मिक गूंज से आकाश पाताल गुंजायमान हो उठे*
कार्यक्रम के अवसर पर माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर एसडीएम जानसठ राजकुमार, एसडीएम खतौली निकिता शर्मा, एसडीएम बुढ़ाना अपूर्व यादव, तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता, सहित सभी संबंधित अधिकारी गण साधु संतों एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कुल मिलाकर कार्यक्रम ऐतिहासिक था मीडिया की सारी व्यवस्था स्वयं सहारनपुर मंडल सहारनपुर के उपनिदेशक श्री दिलीप गुप्ता द्वारा की गई दिलीप गुप्ता ने पूरी मेहनत करके मीडिया को समाचार भी उपलब्ध कारण और जिला प्रशासन एवं मीडिया के बीच जबरदस्त तालमेल स्थापित करने में भी सफलता हासिल की


