नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर और एसओजी टीम की बदमाशों से जबरदस्त मुठभेड़
1 min read
नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर और एसओजी टीम की बदमाशों से जबरदस्त मुठभेड़:दो लंगड़ों सहित तीन कुख्यात गिरफ्तार,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, मुजफ्फरनगर 2 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 31.10.2025 को थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के अन्तर्गत ग्राम सलेमपुर में दो पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश में पारिवारिक विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष द्वारा द्वितीय पक्ष के दीपांशु पुत्र हरेन्द्र उम्र करीब 35 वर्ष को गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दीपांशु उपरोक्त को बेहतर उपचार के लिये मेरठ रेफर कर दिया गया था जहां वह अभी उपचाराधीन है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 387/25 धारा 191(2)(3)/190/109(1)/352/351(3) बीएनएस व धारा 7 सीएलए पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा अधिकारीगण के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया था।
आज दिनांक 02.11.2025 को थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम एक संदिग्ध थार का पीछा कर रही थी। थार में सवार अभियुक्तगण पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे थे, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची थी। पीछा कर रही पुलिस टीम द्वारा द्वितीय टीम को सूचित किया गया। द्वितीय टीम द्वारा बुढ़ाना मोड पर बैरिंयर लगाकर थार गाडी को रोकने का प्रयास किया गया, परन्तु कार सवार नही रूके तथा बैरियर में टक्कर मारकर बुढाना मार्ग पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, आगे चलकर बदमाशों की गाडी का टायर फट गया। टायर फटने के कारण बदमाशों की गाडी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गयी। गाडी में सवार बदमाश गाडी को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग से स्वंय को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाश घायल हो गये तथा 01 अन्य बदमाश को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 थार गाडी नम्बर यूपी 12 बीवी 7834 बरामद किये गये। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* राजा उर्फ राज पुत्र स्व0 श्री सुमित निवासी ग्राम सलेमपुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर (घायल)
*2.* अशजद पुत्र नसीम निवासी मौहल्ला प्रेमपुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर (घायल)
*3.* चिराग पवांर पुत्र दिनेश पंवार निवासी मौहल्ला प्रेमपुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 श्री बबलू सिंह थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*2.* व0उ0नि0 श्री नरेन्द्र सिंह थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 श्री नरेश सिंह थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 श्री विक्रान्त कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0 श्री मोहित प्रभारी एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*6.* उ0नि0 श्री अजय गौड एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*7.* उ0नि0 श्री संजय सोलंकी एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*8.* है0का0 नितिन मलिक एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*9.* है0का0 सचिन अत्री एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*10.* है0का0 पिन्टू एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*11.* का0 रवि राणा एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*12.* का0 ललित पायल एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*13.* का0 2380 विधाराम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*14.* का0 2445 रवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*15.* का0 2210 हेमन्त थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।


