नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

सही इलाज समय से इलाज एसडीएम मोनालिसा ने सील किया राशन से भरा गोदाम


मुज़फ्फरनगर बुढ़ाना 21 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार एसडीएम बुढाना मोनालिसा ने जबसे तहसील का चार्ज लिया है वह लगातार कार्यवाही करती चली आ रही है।  एसडीएम बुढाना मोनालिसा को सूचना मिली कि तहसील बुढाना में चौधरी ट्रेड्स नाम से एक गोदाम में सरकारी खाद्यान (चावल) रखा हुआ है सूचना पाकर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक, सहायक मंडी निरीक्षक को जांच करने के निर्देश दिए और जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर को स्थति से अवगत कराया जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने जिला पूर्ति अधिकारी मुज़फ्फरनगर, ए. आर.ओ. विकास, अमित, ए.एम.ओ. मुज़फ्फरनगर को मौके पर भेजकर जांच करने के निर्देश दिए यह जांच रात 12 बजे तक चली और सेम्पल भरकर सेम्पल को जांच के लिए भेजा गया जांच में सरकारी चावल की पुष्टि हुई जिसको तत्काल जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर के निर्देश पर एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी ने गोदाम को सील कर दिया। आज पुन: जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर के निर्देशन पर उपजिलाधिकारी बुढाना की उपस्थिति में जिला पूर्ति अधिकारी मुज़फ्फरनगर व उनकी टीम ने गोदाम में स्थित सरकारी चावल की जांच की और अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर को प्रेषित की गई है। एसडीएम बुढाना मोनालिसा ने बताया कि यह कार्यवाही जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर के निर्देश पर की गई है। जिले से जिला पूर्ति अधिकारी व उनकी टीम के साथ संयुक्त रूप से गहनता से जांच की गयी है। सरकारी राशन की कालाबाजारी बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी यदि कोई ऐसा करेगा तो उसके विरुद्ध नियमो के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी जनपद घर में बहुत ही बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और लगातार कालाबाजारी करने वाले राशन विक्रेताओं की भी जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई कर रही है हालांकि जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर इस मामले में बहुत सख्त हैं और जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के कड़े निर्देशानुसार पूरे जनपद में सरकारी सस्ते गल्ले विक्रेताओं की जांच हो रही है एवं कालाबाजारी पर प्रतिबंध भी लगाया जा रहा है इसी श्रृंखला में उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी लगातार निरीक्षण कर रही हैं एवं आवश्यक कार्यवाही भी कर रही हैं पूरे बुढाना क्षेत्र में इस बात को लेकर हड़कंप मचा है सभी का कहना है कि एसडीएम साहिब मोनालिसा जौहरी संपूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है और सही समय पर सही इलाज करते हुए कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा भी कस रही है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon