नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर के टीबी रोग से ग्रसित 40 बच्चों के साथ क्या कर डाला रोटेरियन दीपा खन्ना और सुनील अग्रवाल ने देखिए

1 min read

मुजफ्फरनगर 21 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार आज दिनांक 21.02.2024, दिन बुधवार शाम 3 बजे को रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन (सेंचुरियन क्लब ) द्वारा टी.बी. से ग्रस्त 40 बच्चो के लिए राशन वितरण का आयोजन रेड क्रॉस भवन जिला अस्पताल में किया गया I यहां पर मुरादाबाद से पधारी मुख्य अतिथि श्रीमती रोटेरियन दीपक खन्ना का पुष्पमालाएं भेंट करके ऐतिहासिक स्वागत भी किया गया मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रो श्रीमती दीपा खन्ना मंडलाध्यक्ष 24-25 और विशिष्ट अतिथि डॉ महावीर सिंह फौजदार जिला चिकित्सा अधिकारी थे I मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने अपने सम्बोधन में क्लब को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और क्लब के द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यो की प्रशंसा की I क्लब अध्यक्ष रो० प्रगति कुमार ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा I क्लब के वरिष्ठ सदस्य रो० सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब ने पहले भी बच्चो को राशन वितरण किया है i कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो सुधांशु गर्ग और रो अमित मित्तल जी रहे I प्रोजेक्ट चेयरमैन ने 5- 5 बच्चो को गोद लेने की घोषणा की और रो विनय सिंघल ने मंच का संचालन किया I इस कार्यक्रम में रो शैलेन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष रो मनोज गुप्ता, रो शुशोभ बिंदल, रो कौशल कृष्ण व् मुरादाबाद से अनिल खन्ना आदि सदस्य उपस्थित रहे I क्लब सचिव रो राज कुमार गुप्ता ने आने वाले सभी रोटेरियन सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर मुरादाबाद से पधारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2024 एवं 25 रोटेरियन श्रीमती दीपा खन्ना ने अपने ओजस्वी विचारों में कहा कि वैसे तो पूरे संसार में सामाजिक संस्थाएं बहुत काम कर रही है परंतु रोटरी का नाम एक ऐसा नाम है जो संसार के हर देश में सामाजिक कार्य बखूबी निभा रहा है और रोटरी सदैव सामाजिक कार्य रंग भेद जाति भाव समुदाय को देखकर नहीं करता बल्कि पूरे संसार में सभी के लिए कार्य करता है किसी भी जाती है या किसी भी धर्म का इंसान हो इंसानियत का कार्य पूरे विश्व में रोटरी बखूबी निभा रहा है उन्होंने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उनके पास रात के समय कानपुर से एक फोन आता है और उस फोन करने वाले महोदय का कहना था कि मैडम दीपा खन्ना जी वह 2 वर्ष पश्चात आपको फोन कर रहा है इसके लिए क्षमा प्रार्थी है 2 वर्ष पूर्व भी आपने उनकी काफी सहायता की थी रक्त दिलाने में अब उनका कोई संबंधी कानपुर अस्पताल में भरती है और काफी गंभीर अवस्था है उसे चार यूनिट खून की आवश्यकता है आप अरेंजमेंट कर दीजिए क्योंकि रोटरी क्लब सभी की मदद करता है मैंने उन महोदय से कहा कि आप इंतजार कीजिए मैंने तुरंत ही कानपुर के अपने साथियों को फोन किया फिर उन महोदय का फोन आया और कहा गया कि 15 मिनट के अंदर ही आपकी संस्था रोटरी ने उनके लिए चार यूनिट रक्त का अरेंजमेंट कर दिया है बहुत-बहुत शुक्रिया उन्होंने धन्यवाद दिया कि उनका मरीज अब ठीक हो जाएगा कहने का तात्पर्य यह है कि रोटरी एक ऐसी संस्था है जो सदैव सभी के लिए सेवा के लिए सहयोग के लिए पूरे विश्व में पूरे भारत में हर क्षेत्र में हर कोने में आपको उपलब्ध हो जाएगा रोटेरियन श्रीमती दीपा खन्ना ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने भी लक्ष्य निर्धारित किया है कि 2025 तक भारत को टीबी रोग से मुक्त किया जाए और इसी लक्ष्य को लेकर रोटेरियन भी पूरी ताकत से जुटे हैं ताकि भारत टीबी रोग से मुक्त हो जाए अपने विचारों में श्रीमती दीपा खन्ना ने कहा कि हम सभी को मॉर्निंग वॉक करने की आवश्यकता है और एक बात और हमें अपने जहन में रखनी होगी कि हम कभी भी अपने को रोग से ग्रसित ना माने यदि हमसे कोई पूछता है कि आपका क्या हाल है तो हमें सदैव यही कहना चाहिए कि हम बिल्कुल कुशल से हैं क्योंकि हर मानव की जबान पर सरस्वती होती है क्या पता किस समय सरस्वती आ जाए और किस समय आपकी वाणी सच हो जाए और आप एकदम कुशल से हो जाएं इसलिए हमें हिम्मत नहीं हारनी है बल्कि यह सोचना है कि हम बिल्कुल ठीक है तभी हम बिल्कुल स्वस्थ हो पाएंगे परिवार में अपने बच्चों का लालन-पालन करने वाली माता असल में पूरे परिवार का ध्यान रखती है परंतु वह अपना ध्यान नहीं रखती रो श्रीमती दीपा खन्ना ने सभी ग्रहणी महिलाओं से अपील की कि वह अपने परिवार का तो ध्यान अवश्य रखें परंतु अपने खान-पान का भी ध्यान रखें अपनी सेहत का ध्यान रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि जब वह स्वस्थ होगी तभी उनका पूरा परिवार भी स्वस्थ रह पाएगा यदि हम स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हमें सभी को अपना ध्यान रखना होगा मुजफ्फरनगर में सर्वाधिक सामाजिक कार्य कर रहे रोटेरियन श्री सुनील अग्रवाल जी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद की बहुत अच्छी टीम है और वह सामाजिक कार्यों में अपना सर्वाधिक समय भी दे रही है रोटेरियन श्रीमती दीपा खन्ना ने मीडिया कर्मियों का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया इस अवसर पर मुजफ्फरनगर जनपद के समस्त रोटेरियन ने रो श्रीमती दीपा खन्ना मुख्य अतिथि का पुष्प मालाए पहनकर और स्मृति चिन्ह देकर ऐतिहासिक स्वागत किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में टीबी से ग्रस्त मरीज भी मौजूद रहे जिन्हें मुख्य अतिथि रोटेरियन श्रीमती दीपा खन्ना द्वारा राशन भी वितरित किया गया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon