नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर ने शिक्षकों को किया सम्मानित

1 min read

मुजफ्फरनगर 11 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार गत दिवस रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर , जानसठ रोड मुज़फ्फरनगर में शिक्षको को सम्मानित करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे स्कूल के 6 शिक्षको को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया एवं उन्हें शाल भी प्रदान की गयी कार्यक्रम के संयोजक CA रो राहुल सिंघल एवं Adv रो अभय गुप्ता रहे |

अध्यक्ष कौशल कृष्ण ने बताया की यह अवार्ड स्कूल के छात्रो द्वारा किये गए सर्वे के आधार पर प्रदान किये जाते है इस अवसर पर कोषाध्यक्ष CA रो अतुल अग्रवाल जी ने स्कूल द्वारा किये जा रहे प्रयासों की प्रशंशा की इस अवसर पर रो सुनील अगरवाल (मेजर डोनर) एवं रो सुनील गर्ग एडवोकेट आदि उपस्थित रहे अंत में सचिव नरेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon