नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

रोटरी क्लब सखी का अधिष्ठापन समारोह एवं आधिकारिक यात्रा संपन्न


मुख्य अतिथि गवर्नर दीपा खन्ना ने की भूरी भूरी प्रशंसा

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब सखी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न। मुख्य अतिथि रोटरी गवर्नर श्रीमती दीपा खन्ना ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम गुप्ता, सचिव डॉक्टर रुचि शर्मा व कोषाध्यक्ष शिवानी अरोरा को दिलाई शपथ! रोटरी कॉलर पहनाकर दी अपनी शुभकामनाएं! इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपा खन्ना ने कहा की यह मुजफ्फरनगर का पहला महिला क्लब है।

जो सामाजिक सेवा के कार्यों में लगातार अग्रसर है ओर कहा की सेवा धर्म के सिद्धांत पर काम करें। उन्होंने रोटरी के विभिन्न कार्यक्रमों पर रोशनी डाली और कहा की क्लब को रोटरी के निर्देश अनुसार ही सामाजिक सेवा के कार्य करने चाहिए। क्लब सचिव रोटरियन डॉक्टर रुचि शर्मा द्वारा गत वर्ष के किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष अर्चना बंसल द्वारा गत वर्ष के कार्यों के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने नए सत्र में सदन को अवगत कराया कि पूर्व में किए गए कार्यों को वह और अधिक समाज सेवा के हित में कार्य करेंगी।

क्लब में तीन नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन विशाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल प्रकाश बंसल, गवर्नर ऑफिशल विजिट अभिषेक अग्रवाल, आर ए जी नीरज बंसल, जेड ए जी अशोक शर्मा, रोटेरियन अनिल खन्ना, अरविंद गर्ग, विनय अरोरा, शशि सिंगल, शशि कुच्छल, अशोक सिंघल, अम्बिका गुप्ता, अंजू गुप्ता, सुहानी आभास, उमादत शर्मा, समाजसेवी गीता जैन व नगर के अनेक रोटरी क्लब के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon