नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 17, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डॉ. रुपेश कुमार ने खतौली में

1 min read

सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डॉ. रुपेश कुमार ने खतौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनमानस की सुनी समस्याएं किया निस्तारण। खतौली मुजफ्फरनगर 16 मई प्राप्त समाचार के अनुसार मंडलायुक्त सहारनपुर,

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

मंडलायुक्त सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 21 मई तक चलने वाले स्वयं गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें कर, अपनी स्व गणना अवश्य करें।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज मंडलायुक्त सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार,जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें।एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें

तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

मंडलायुक्त सहारनपुर एवं जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में विभागों द्वारा लगे कैंप का निरीक्षण किया उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी आमजन को देते हुए, उन्हें लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी खतौली एवं तहसीलदार खतौली को निर्देश दिये कोई भी वादपेंडिंग में ना रखा जाए उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए धारा- 34 के अवशेष सभी वादों शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान संपूर्ण समाधान रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायतकर्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के संबंध में फीडबैक भी लिया। संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सौर ऊर्जा पैनल लाभार्थी को प्रदान किया।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

मंडलायुक्त ने सभी विभागों के लिए से अपेक्षा जताई कि वे स्व गणना कार्य समयबद्ध तरीके से अपने निर्धारित लक्ष्य पूरे करें और स्व गणना अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस दौरान मंडलायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को स्व गणना के प्रति जागरूक कर अभियान से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 21 मई तक चलने वाले स्वयं जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें कर, अपनी स्व गणना अवश्य करें।

उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सम्मानित नागरिक गणों से अपील किया है कि जनपद के सभी सम्मानित गण स्व-गणना पूर्ण करें तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्व-गणना पोर्टल (https://se.census.gov.in) का उपयोग कर अपना विवरण दर्ज करें। अपील है कि स्व गणना की वेबसाइट पर जाकर सभी नागरिक गण अपनी सूचना भर दें इससे फायदा यह होगा कि जब जनगणना की टीम सत्यापन के लिए आपके पास जाएगी तो काफी सुलभता होगी। स्वगणना के कार्य मे नागरिक गण सभी प्रशासनिक अधिकारियों का भरपूर सहयोग करें और स्व गणना के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ,उप जिलाधिकारी खतौली , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार खतौली सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूदरहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon