मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा सीएचसी खतौली एवं
1 min read
*मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा सीएचसी खतौली एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण किया गया।*
मुजफ्फरनगर 16 मई प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवा उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ. सुनील तेवतिया ने अस्पताल में भर्ती एवं उपचार हेतु आए मरीजों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय व्यवहार एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर महोदय डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली के ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर में साफ-सफाई, उपकरणों की कार्यशीलता एवं संक्रमण नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं का विशेष रूप से अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने औषधि भंडारण कक्ष का भी विस्तार से निरीक्षण किया तथा दवाओं के रख-रखाव, एक्सपायरी तिथि एवं उपलब्ध स्टॉक की जानकारी प्राप्त की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने एवं सभी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


