साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में लगातार एक हफ्ते जिले भर में दर्जनों जगह भोलो की सेवा में फल ,फ्रूटी , व अन्न सेवा की गई व पैदल यात्रा कावडियो को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किए गए
मुजफ्फरनगर 1 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार
लावारिसो की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया की सामाजिक कार्यों के अलावा हमारी संस्था साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट धार्मिक कार्यों में भी सबसे आगे रहती है

उन्होंने बताया की सुजड़ू चुंगी रामपुर तिराहा बरला छपार शिव चोक पर हफ्ते भर भोलो की सेवा में संस्था की पूरी टीम दिल से लगी रही क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया की संस्था द्वारा जिले भर में दर्जनों जगह अन्न सेवा फल फ्रूटी हलवा कढ़ी चावल का प्रसाद भोलो की सेवा में वितरित किए गए

साथ ही भोलो को धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए सम्मानित पत्र देकर सम्मानित किया व सभी कावड़ियो की यात्रा मंगल मय की कामना की उपस्थित राजू सैनी मंगलेश कुमार गीता ठाकुर प्रीति ठाकुर रीना जैन साक्षी सैनी राखी कश्यप

