नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

31 अक्टूबर के स्थान पर 29 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा: अपर जिला अधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश

1 min read

मुजफ्फरनगर 27अक्टूबर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने समस्त विभाग अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि शासन के पत्र दिनांक 25 अक्टूबर 2024 के क्रम में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती हर वर्ष पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाई जाती है। चूंकि इस वर्ष दिनांक 30-10-2024 को नरक बतुदर्शी तथा 31-10-2024 को दीपावली का त्यौहार पड़ रहा है। अतः सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाये जाने हेतु राज्य पुलिस और अन्य वर्दीधारी बलों या संरचनाओं एवं अन्य एजेंसियों द्वारा मार्चपास्ट का अयोजन तथा अन्य समस्त कार्यक्रम दिनांक 31-10-2024 के स्थान पर अब दिनांक 29-10-2024 को अत्यन्त भव्यता के साथ गरिमापूर्वक आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर देश की अखण्डता के लिये “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अन्तर्गत शपथ ग्रहण समारोह आयोजन करने के साथ-साथ निम्न कार्यक्रमो का भी आयोजन किया जाये। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का अयोजन किया जाये।
एकता, अखण्डता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिय, जहां भी सम्भव हो, राज्य पुलिस और अन्य वर्दीधारी बलों या संरचनाओं और अन्य एजेन्सियों द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया जाये।
पूरे जनपद में राष्ट्रीय एकता के संदेश को फैलाने के लिये, समाज के सभी वर्गों के लोगो के सहयोग से उचित स्थानो पर “Run For Unity” का भी आयोजन किया जाये।
कारागृहो में राष्ट्रीय एकता पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किये जाये।
उन्होंने अपेक्षा कि है उपर्युक्त निर्देशानुसार इस वर्ष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप मे मनाये जाने हेतु समस्त कार्यक्रमो का आयोजन दिनांक 31 अक्टूबर 2024 के स्थान पर दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को कराये जाने जाने की कार्यवाही सुनिश्चत करते हुए कृत कार्यवाही की सूचना इस कार्यालय को उपलब्ध कराई जाये।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon