मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा कार्यालय में की गयी स्वजनगणना
*मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा कार्यालय में की गयी स्वजनगणना, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सहयोग की अपील की गयी।*
मुजफ्फरनगर 15 मई प्राप्त समाचार के अनुसार
जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा अपने कार्यालय में स्वजनगणना कार्य किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जनगणना संबंधी आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज कराते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी स्वजनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि स्वजनगणना शासन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से परिवार एवं समाज से संबंधित आवश्यक आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। यह जानकारी भविष्य की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग स्वजनगणना कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें तथा अपने परिवार के सदस्यों की सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे शासन को सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करे, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।


