नगर विधायक मंत्री कपिल देव अग्रवाल अचानक पहुंचे
1 min read
नगर विधायक मंत्री कपिल देव अग्रवाल अचानक पहुंचे रामलीला टीला नाला और सड़क निर्माण का किया निरीक्षण दिए कड़े दिशा निर्देश। मुजफ्फरनगर 15 मई प्राप्त समाचार के अनुसार माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव ने किया रामलीला टिल्ला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, नाला व सड़क निर्माण कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश।
___विकास विभाग के मा0 मंत्री एके शर्मा द्वारा स्वीकृत लगभग ₹17 करोड़ की लागत से रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले के कार्य का आज मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं कार्य की गति का बारीकी से परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मा0 मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि नाले का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।*
उन्होंने विशेष रूप से आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया, ताकि क्षेत्रवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। साथ ही, मंत्री ने नाले के साथ-साथ संबंधित सड़क निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
मा0 मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति की सतत समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य पूर्ण करना ही नहीं, बल्कि उसे टिकाऊ, गुणवत्तापूर्ण एवं जनहितकारी बनाना भी है।
मा0 मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दोहराया कि क्षेत्र का समग्र विकास एवं नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही सरकार का मूल संकल्प है।
इस अवसर पर भाजपा जिलामहामंत्री सुनील दर्शन, सभासद मनोज वर्मा, अमन तोमर, अमित सुधा, कर्तयांश खटिक, श्रवण मोघा, राधे वर्मा, अनुज पच्चीसिया, मनु प्रिय मजदूर, आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


