नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बैंक अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर दिए दिशा निर्देश

1 min read

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बैंक अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर दिए दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर 7 मई प्राप्त समाचार के अनुसार

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में बैंक प्रबन्धकों/अधिकारीगण के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान-प्रदान कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, सभागार में विभिन्न बैंकों के प्रबन्धक/अधिकारीगण के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी बैंक शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे पूर्ण रूप से क्रियाशील रखें जाएं तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। बैंक परिसरों में प्रवेश करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी जाए।

इसके अतिरिक्त, सभी बैंकों में अलार्म सिस्टम, फायर सेफ्टी उपकरण एवं सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नकदी के आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा एटीएम केंद्रों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए बैंक अधिकारियों को ग्राहकों को जागरूक करने एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु भी निर्देशित किया।

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon