अहमदाबाद में जुटेंगी देश-विदेश की प्रतिष्ठित हस्तियां, 23 मई को होगा
1 min read
अहमदाबाद में जुटेंगी देश-विदेश की प्रतिष्ठित हस्तियां, 23 मई को होगा “सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल पुरस्कार समारोह 2026
अहमदाबाद : दैनिक सूरज केसरी : हरीश शर्मा : राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, नवाचार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से “सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति पुरस्कार समारोह 2026” का भव्य आयोजन 23 मई 2026 को गुजरात के अहमदाबाद स्थित Om Ahmedabad Film City में किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित होगा। यह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सम्मान समारोह रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं, जिसका नेतृत्व देश के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेरक एवं “पीपल मैन” के नाम से विख्यात डॉ.रघुराज प्रताप सिंह कर रहें हैं।
समारोह में देश और विदेश से सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति, शिक्षाविद, युवा प्रेरक, पर्यावरणविद, उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों के शामिल होने की संभावना हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना तथा युवाओं को सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करना हैं। इस प्रतिष्ठित समारोह में निम्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं को सम्मान प्रदान किया जाएगा। पर्यावरण नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण, नवाचार एवं उद्यमिता, शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा एवं जनहित कार्य इत्यादि।
इस अवसर पर डॉ.रघुराज ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा आज भी देश और युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। यह समारोह उन लोगों को समर्पित हैं जो अपने कार्यों से भारत को मजबूत, हरित और एकजुट बनाने में योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम की थीम “Honoring the Visionaries Building a Stronger, Greener and United India.” देश में एकता, नेतृत्व और हरित भविष्य के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प दर्शाती हैं।


