नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय की समस्त शाखोंओ का

1 min read

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय की समस्त शाखोंओ का वार्षिक निरीक्षण कर दिए कड़े दिशा निर्देश। मुजफ्फरनगर 8 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का किया गया वार्षिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा महोदय को सलामी दी गयी तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। तदोपरान्त महोदय द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आई.जी.आर.एस. कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर, स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय आदि शाखाओं आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा शाखाओं में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्यों की जानकारी की गयी तथा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने तथा कार्यालय रिकॉर्ड को दुरस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान शाखाओं के अभिलेखों के रख-रखाव को चेक किया गया तथा साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्य समय से सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा निरीक्षण के दौरान पाई गयी कमियों को तत्काल पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया तथा सम्बन्धित को उनका निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon