नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 15, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

शॉर्ट फॉर्म, बिग इम्पैक्ट-द पॉवर ऑफ डिजिटल एक्सप्रेशन

1 min read

शॉर्ट फॉर्म, बिग इम्पैक्ट-द पॉवर ऑफ डिजिटल एक्सप्रेशन” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पुरस्कार समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर 15 मई प्राप्त समाचार के अनुसार श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के सोशल मीडिया क्लब द्वारा शॉर्ट फॉर्म, बिग इम्पैक्ट-द पॉवर ऑफ डिजिटल एक्सप्रेशन” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं मोस्ट पॉपुलर रील प्रतियोगिता-महीने का सर्वश्रेष्ठ व्लॉगर” के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया अभिव्यक्ति एवं रचनात्मक कंटेंट निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रथम चरण के मुख्य अतिथि शुभ कुलश्रेष्ठ, ट्रस्टी श्रीराम चैरिटेबिल ट्रस्ट, डा एससी कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज, कार्यक्रम की अध्यक्षा संस्कृति जैन तथा विशिष्ट अतिथियों में मृदुल भाटिया, अनमोल पूरी, निशांक जैन, समाजिक कार्यकर्ता, आदिश जैन, शौर्य जैन, राघव अग्रवाल, मुकुन्द अग्रवाल, चैतन्या अग्रवाल, कनव अग्रवाल, डा प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, डा विनीत कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स  उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में किया गया। प्रथम उद्घाटन सत्र में उपस्थिति अतिथियों ने डिजिटल युग में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका विषय पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में तकनीकी सत्र में फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर शोध पत्र एवं पीपीटी प्रस्तुतियाँ दी गईं। प्रस्तुतियों में डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया ट्रेंड्स, शॉर्ट वीडियो कंटेंट, डिजिटल ब्रांडिंग तथा ऑनलाइन अभिव्यक्ति के प्रभाव जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने अपने शोध एवं रचनात्मक विचारों के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की वर्तमान भूमिका और भविष्य की संभावनाओं को प्रस्तुत किया। तकनीकी सत्र में उपस्थित विशेषज्ञों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नवाचार एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के तीसरे चरण का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा एससी कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज, तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में, शुभ कुलश्रेष्ठ, ट्रस्टी श्रीराम चैरिटेबल ट्रस्ट, डा अश्वनी वशिष्ठ, निदेशक एकीकृत परिसर एसआरजीसी, डा आरपी सिंह, रिसर्च निदेशक, एसआरजीसी, डा गिरेन्द्र गौतम, निदेशक श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी, डा प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, डा सौरभ मित्तल, उप-प्राचार्च श्रीराम कॉलेज, डा ओम प्रकाश कुशवाहा, विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डा एससी कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय डिजिटल मीडिया का युग है, जहाँ युवा अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जागरूकता, शिक्षा और जनसंपर्क का प्रभावशाली प्लेटफॉर्म बन चुका है। विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच के साथ उपयोग करना चाहिए, ताकि वे समाज और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि डिजिटल अभिव्यक्ति आज के समय में युवाओं की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को अपनी सोच, शोध और रचनात्मकता को वैश्विक स्तर तक पहुँचाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का सकारात्मक एवं नैतिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ज्ञान, नवाचार और जिम्मेदारी के साथ किया गया डिजिटल संचार समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि संपूर्ण आयोजन विद्यार्थियों द्वारा संचालित एवं आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने योजना निर्माण, संचालन, समन्वय एवं व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता एवं प्रबंधन कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के तृतीय सत्र में मोस्ट पॉपुलर रील प्रतियोगिता-महीने का सर्वश्रेष्ठ व्लॉगर” का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रील्स में रचनात्मकता, सामाजिक संदेश, तकनीकी कौशल एवं डिजिटल प्रस्तुति का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। निर्णायक मंडल द्वारा श्रेष्ठ प्रस्तुतियों का चयन कर विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में ओवरऑल के विजेताओं को विशेष नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिसमें आवर ऑल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को रूपये 5100, द्वितीय स्थान हेतु रूपये 3100 तथा तृतीय स्थान हेतु रूपये 2100 की धनराशि प्रदान की गई। वहीं अन्य सभी श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को रूपये 1100, द्वितीय स्थान हेतु रूपये 700 तथा तृतीय स्थान हेतु रूप्ये 500 की नकद राशि के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में नई पहचान बनाने का अवसर देती हैं।

व्यूज केटेगरी में लॉ विभाग की निहारिका, खुशी, दीपक निरवाल, नेहा, इस्लामिया सपना, अर्पित एवं जुनेरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीसीए विभाग के हिमेश, सौरभ राज पांडेय, शिवा गोस्वामी, अपूर्वा, कशिश, साक्षी एवं आर्यन ने द्वितीय तथा एमबीए विभाग के विक्रम राठौर, हेमंत अंतल एवं अक्षय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कंटेन्ट केटेगरी में जेएमसी विभाग की अदिति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लॉ विभाग की खुशी एवं निशा द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि बी.टेक (म्ब्म्) विभाग के लक्ष्य, जय ओम कृष्ण, सत्यम सहरावत, अमन सक्सेना एवं भारत सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एडिटिंग कैटेगरी में बीबीए विभाग के मोहम्मद समीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेएमसी विभाग के अर्नव त्यागी द्वितीय तथा एसआरसीपी के क्षितिज त्यागी तृतीय स्थान पर रहे। ैजवतल ज्मससपदह ब्ंजमहवतल में होम साइंस विभाग की फिरदौस जैदी प्रथम, जेएमसी विभाग की सृष्टि खुराना द्वितीय तथा बायो साइंस विभाग के विवेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

इंस्टीटूशनल इमेज कैटेगरी में एमबीए विभाग की सृष्टि त्यागी, वंश चौहान एवं यश ग्रोवर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फाइन आर्ट्स विभाग की वागीशा द्वितीय तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के निशांत कुशवाहा, कार्तिक एवं मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आवर ऑल कैटेगरी में फाइन आर्ट्स विभाग की प्राची को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। लॉ विभाग के अर्पित खोखर द्वितीय तथा फाइन आर्ट्स विभाग की तनिषा एवं अविका तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं ब्वउउमदज ब्ंजमहवतल में लॉ विभाग की महीन प्रथम, जेएमसी विभाग के मोहित राय द्वितीय तथा एमबीए विभाग के अंशुल पाल तृतीय स्थान पर रहे।

पीपीटी विद्यार्थी प्रतियोगिता में सुचा वर्मा (होम साइंस), प्राची त्यागी जेएमसीएवं श्रेया राजपूत लॉ को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन हुरैन खान एवं सृष्टि खुराना द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक हुरैन खान रहीं। आयोजन समिति में कार्यक्रम की समन्वयक हुरैन खान, अर्नव त्यागी, सृष्टि खुराना, हुरैन, संगम, प्राची शर्मा, अदिति सिंह, अविका, तनिषा, अनस आलम तथा मोहित राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में केहकशा मिर्जा, बुशरा अकील, डा0 प्रवीण मलिक, सोनिया गौर, शहजाद गौर, चित्रा श्रीवास्तव, अतुल एवं मीनल मान शामिल रहे।

अंत में महाविद्यालय प्रशासन एवं सोशल मीडिया क्लब ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता, डिजिटल कौशल एवं अभिव्यक्ति को नई दिशा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर डा पूजा तोमर, डीन, फैकल्टी आफ साइंस, डा श्वेता राठी, डीन फैकल्टी आफ होमसाइंस, डा रीतु पुंडीर, सहायक अध्यापिका बेसिक साइंस, डा विधि सिंह, रीतु गर्ग, सपना सिंघल सहायक अध्यापिका शिक्षक शिक्षा विभाग, कहकशा मिर्जा, शिवानी बर्मन सहायक अध्यापिका पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, सलमान आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon