सड़को पर निकले सपाई,धरने के बाद राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
1 min read
146 सांसदों के निलंबन के विरुद्ध समाजवादी पार्टी का धरना
मुज़फ्फरनगर
सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि विपक्षी दलों के जनता के हकों की आवाज़ उठाने व संसद की सुरक्षा पर केंद्रीय गृहमंत्री के जवाब की मांग को लेकर बोलने पर सपा सहित विपक्षी दलों के 146 सांसदों को निलंबित करने के विरुद्ध समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में सपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद जिला मुख्यालय पर धरने के पश्चात राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को सोपा।
धरने को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा की भाजपा की सरकार में जनता के हकों की आवाज उठाने वाले विपक्षी दलों के नेताओं पर फर्जी मुकदमे उत्पीड़न की कार्रवाई के साथ अब विपक्षी दलों के सांसदों पर भी संसद में बोलने पर तानाशाही भाजपा सरकार द्वारा पाबंदी के तहत उनको निलंबित करना लोकतंत्र की हत्या है जिसको समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

समाजवादी पार्टी के चरथावल विधायक पंकज मलिक ने धरने पर संबोधन में कहा की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को छुपाने व जनता की आवाज उठाने वाले नेताओं पर बदले की भावना से लगातार उत्पीड़न अत्याचार की कार्रवाई कर रही है लोकतंत्र में अगर विधायक सांसदों को भी सदन में बोलने से रोका जाकर उनको निलंबित किया जाएगा तो लोकतंत्र संविधान नहीं बच पाएगा,सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार के इस लोकतंत्र विरोधी कदमों का हमेशा डटकर विरोध करेंगे।

सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने जिला मुख्यालय पर जुटे सपा कार्यकर्ताओं को संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार अपनी किसी भी जन विरोधी नीतियों योजनाओं व भ्र्ष्टाचार का विरोध बलपूर्वक तानाशाही तरीके से कुचलना चाहती है इसी के चलते संसद की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विपक्षी सांसदों को जवाब देने के बजाय लोकतंत्र विरोधी कदम उठाते हुए 146 सांसदों को निलंबित किया गया है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य है। महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में विपक्षी दलों के 146 सांसदों के निलंबन को वापस लेने विपक्षी दलों कार्यकर्ताओं पर दुर्भावना से फर्जी मुकदमे उत्पीड़न की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई।
धरने का संचालन सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया। धरने को मुख्य रूप से सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाक़त अली,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी सपा प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी पूर्व मंत्री महेश बंसल पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन सपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पवार, आमिर कासिम एडवोकेट,अमलेश शर्मा शमशेर मलिक सपा विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा सतबीर त्यागी इमरोज पायलट सपा नेता सरदार देवेंद्र सिंह खालसा मौलाना नजर सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक सपा नेता जावेद आढ़ती, सभासद अन्नू कुरैशी, सभासद शहजाद चीकू, आदि ने संबोधित किया।

धरने में मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रजापति, हाजी गुफरान तेवड़ा, रमेश चंद शर्मा,डॉ अलीशेर अंसारी,अजय चौधरी, जगपाल सिंह गुर्जर, चौधरी ओमपाल सिंह, राशिद मलिक, सरदार तरनजीत सिंह, सुमित पवार बारी,नासिर राणा, सलमान त्यागी, नियाज हैदर, नदीम मुखिया, इमलाक प्रधान, टीटू पाल रमन, हाजी इकबाल अहमद, फिरोज अख्तर, अक्षय चौधरी, सपा नेता हारून सिद्दीकी, जुनेद रउफ, ऐश मोहम्मद मेवाती, बालमुकुंद ग्रेड,पंकज सैनी, नवाब इम्तियाज कुरैशी, वसीम राणा, रविकांत त्यागी, सभासद सुंदर सभासद, सभासद अनीता, हसीबराणा,रामपाल सिंह पाल फरमान शेरनगर, वसीम राणा, अशोक नागपाल, नदीम राणा, जॉनी अरोरा,नरेश पाल, दुर्गेश पाल, आफाक पठान,दीप्ति पाल, अनुज गुर्जर,हुसैन राणा,रोहित चौधरी, सलीम अंसारी, जियाउल चौधरी,काज़ी दानिश, सनव्वर राणा, फैसल राणा,अनुज गुर्जर,गजेंद्र चौधरी, फरमान खेड़ी,रवि कुमार,कृष्ण पाल सिंह पाल,सईदुजम्मा,तहसीन मंसूरी सहित सैकड़ों सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

