यूपी वालीबॉल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव सुनील तिवारी ने
यूपी वालीबॉल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव सुनील तिवारी ने 26वीं राष्ट्रीय युथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप मैं सहभागिता हेतु प्रशिक्षण कैंप की घोषणा की: मुजफ्फरनगर से आरव लाटीयान का चयन। मुजफ्फरनगर 5 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के मसीहा के रूप में मशहूर उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी द्वारा भुवनेश्वर उड़ीसा में 15 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित हो रही 26 वी राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल यूथ चैंपियनशिप में सहभागिता करने वाले उत्तर प्रदेश के महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर हेतु खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी गई है यह प्रशिक्षण शिविर वाराणसी में 3 मार्च से शुरू हो गया है जो 12 मार्च 2026 तक चलेगा इस प्रशिक्षण शिविर में अपना दमखम दिखाने वाले वॉलीबॉल खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और चयनित खिलाड़ी ही उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु 26 वी राष्ट्रीय युथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता भुवनेश्वर उड़ीसा में सहभागिता कर पाएंगे वाराणसी में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम बुडीना कला निवासी श्री प्रवीण कुमार के सुपुत्र 19 वर्षीय होनहार वॉलीबॉल खिलाड़ी आरव लाटीयान का चयन किया गया है जो मुजफ्फरनगर जनपद के लिए गौरव की बात है मुजफ्फरनगर जनपद के वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने बाकायदा जश्न पूर्वक आरव का स्वागत किया और उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के प्रांतीय अवेतनिक महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी का भी हृदय से आभार जताया इस अवसर पर जिला वालीबाल संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सूरज प्रकाश मलिक और सचिव सैयद मुजम्मिल हुसैन की मौजूदगी में जिला वालीबॉल संघ मुजफ्फरनगर की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें आरव लाटीयान का हार्दिक अभिनंदन किया गया और उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के प्रांतीय अवेतनिक महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी का भी जनपद मुजफ्फरनगर की ओर से हार्दिक आभार जताया गया
