नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 24, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

एस0 डी0 कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में प्रदेश की पहली

1 min read

एस0 डी0 कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में प्रदेश की पहली ‘‘स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब‘‘ का कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार द्वारा उद्घाटन,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, मुजफ्फरनगर 9 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार अवसर पर इंडोप्लेनेटएक्स के संयुक्त तत्वाधान में संस्थान के छात्रों द्वारा बनाये गये राॅकेट एसडीसीईटी सैट-1 की सफल लांचिंग

 

सैट-1 ने तय की 3.5 किमी0 की दूरी

 

मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड स्थित एस0 डी0 कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में शिक्षा का स्तर निरंतर उन्नति की ओर बढ़ रहा है। संस्थान में स्थापित उत्तर प्रदेश की पहली ‘‘स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब‘‘ का उद्घाटन आस्था और उर्वशी द्वारा श्री गणेश भगवान की वन्दना के उपरान्त मा0 श्री अनिल कुमार, कैबिनेट मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (उ0प्र0 सरकार) के कर कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में दि एस0 डी0 कालेज एसोशिएसन के पदाधिकारीगण श्री निरंकार स्वरूप, श्री हरीभूषण गुप्ता, श्री सी0के0 जैन, श्री नीरज कुमार, श्री विनोद कुमार, श्री आकाश कुमार, श्री गौरव स्वरूप, श्री अनुभव कुमार, श्रीमति अंकिता कुमार, श्री वरूण गुप्ता, श्री ध्रुव कुमार, श्री लव कुमार, श्री देवेन्द कुमार, श्री नीलकमल पुरी, श्री अशोक सरीन, श्रीमति प्रीति कुमार व अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर संस्थान के छात्रों द्वारा इसरो से मान्यता प्राप्त इंडोप्लेनेटएक्स के वैज्ञानिकों की देखरेख में तैयार किये गये रॉकेट एसडीसीईटी सैट-1 की सफल लॉन्चिंग की गई। राकेट ने करीब 3.5 किलोमीटर की दूरी तय कि और फिर उसे पैराशूट के सहारे मानवरहित सुरक्षित क्षेत्र में नीचे उतारा गया। यह पल छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक अनुभव साबित हुआ। इस घटना ने छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नए दृष्टिकोण से परिचित कराया और उनकी वैज्ञानिक सोच को और अधिक प्रेरित किया। भारत सरकार के उपक्रम इसरो और डीआरडीओ के अलावा यह उत्तरी भारत का अब तक का पहला सफल परीक्षण है और एस0 डी0 कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का पहला राकेट लांच बन गया है।

मा0 श्री अनिल कुमार ने इस अवसर पर कहा कि ‘‘स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब‘‘ की स्थापना विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एस0 डी0 कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी के द्वारा उठाये गए एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है। यह लैब अंतरिक्ष में अनुसंधान और प्रयोगों के लिए छात्रों को एक आदर्श मंच प्रदान करेगी। इस लैब में छात्रों को रॉकेट निर्माण, उपग्रह प्रक्षेपण, और अंतरिक्ष में की जाने वाली वैज्ञानिक गतिविधियों की बारीकियों का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। लैब में अत्याधुनिक उपकरण और उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी सहायता उपलब्ध होगी। उन्होने छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में उनके भविष्य के बारे में प्रोत्साहित करते हुए कहा यह क्षेत्र निरंतर विकासशील है और हमें इस दिशा में और अधिक अनुसंधान करने की आवश्यकता है।

श्री अनुभव कुमार-सचिव ने सम स्त आगन्तुक अतिथियों व इंडोप्लेनेटएक्स का धन्यवाद करते हुये कहा कि यह प्रदेश की प्रथम हाईटैक लैब है जहां पर छात्र-छात्रायें प्रशिक्षण पाकर सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना और संस्थान का नाम बुलंद करेंगे। उन्होने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में छात्रों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े कई और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्थान द्वारा स्पेस लैब की स्थापना छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में गहरी समझ उन्हें भविष्य में अंतरिक्ष संबंधित परियोजनाओं पर काम करने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से की गई है। इस लैब में छात्रों को शोध, प्रयोग और प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए उन्हे एक आदर्श प्लेटफॉर्म मिलेगा। इसके अलावा छात्रों को नए विचारों और खोजों के प्रति उत्साहित किया जाएगा, जो उन्हें न केवल इंजीनियरिंग बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भी निपुण बन सकेंगे। उन्होने संस्थान के छात्रों की प्रशंसा करते हुये कहा कि राॅकेट की सफल लाचिंग की बधाई दी। छात्रों ने यह साबित किया कि वे केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वास्तविक जीवन में भी अपनी वैज्ञानिक सोच को साकार कर सकते हैं। एस0 डी0 कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी के छात्र भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार हैं।

 

श्री अंकित कुमार, सी0ई0ओ0, इन्डोप्लेनेटएक्स ने कहा कि एसडीसीईटी सैट-1 ने 3.5 किमी की दूरी तय करते हुये उनके पिछले रिकार्ड 3 किमी को तोड़़ दिया। यह सफल रोकेट लॉन्चिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए प्रयासों का परिणाम था। छात्रों ने रॉकेट के डिजाइन और निर्माण में अपनी पूरी मेहनत लगाई थी। रॉकेट की सफल लॉन्चिंग ने छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाया और उन्हें यह महसूस कराया कि वे भी अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में योगदान कर सकते हैं। यह संस्थान की गुणवक्तापरक शिक्षा का बेहतर उदाहरण है। उन्होने कहा कि एस0 डी0 कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में ‘‘स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब‘‘ की स्थापना हमारे लिए गर्व की बात है। इस स्पेस लैब का उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष से संबंधित प्रौद्योगिकियों, सैटेलाइट डिजाइन, रॉकेट विज्ञान, और अन्य संबंधित विषयों शिक्षण एवं प्रशिक्षण देना है ताकि छात्रों को अंतरिक्ष अनुसंधान में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।

 

संस्थान में स्थापित ‘‘स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब‘‘ में उत्तम कार्य करने के लिये साकिब और समर्थ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त ध्रुव सिंघल, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजी0 एवं नवजोत सैनी, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजी0 विभाग के चतुर्थ वर्ष के छात्र आईआईटी, रूड़की में इंटर्नशिप के लिये चयनित हो चुके है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के छात्राओं, शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon