कांवड़ यात्रा 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने मैं एड़ी चोटी की ताकत लगा दी मुजफ्फरनगर के जिला पुलिस प्रशासन ने
1 min read
कांवड़ यात्रा 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने मैं एड़ी चोटी की ताकत लगा दी मुजफ्फरनगर के जिला पुलिस प्रशासन ने
मुजफ्फरनगर 16 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ श्री भानु भास्कर और मंडल आयुक्त सहारनपुर श्री अटल कुमार राय और पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर रेंज श्री अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा और सतर्क एवं उत्साही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के जबरदस्त नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल सहित जनपद मुजफ्फरनगर के तमाम उप जिलाधिकारी और तमाम क्षेत्राधिकारी और सभी थानों के थाना अध्यक्ष समस्त पुलिस अधिकारियों तमाम पुलिस कर्मियों ने कावड़ यात्रा 2025 को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करने और कुशलपूर्वक संपन्न करने के लिए अपने पूरी ताकत झोंक दी है और पूरे एड़ी चोटी के जोर लगा दिए हैं मिली जानकारी के अनुसार*कांवड़ यात्रा-2025 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये तथा शिव भक्त श्रद्धालुओं से वार्ता कर पूछी गयी कुशलक्षेम ।* कांवड़ यात्रा-2025 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शिव भक्त श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आज दिनांक 15/16.07.2025 को देर रात्रि पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत एवं पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर एवं खालापार स्थित वहलना चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक आदि स्थानों पर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गयी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की दशा एवं दिशा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट, वाहन पार्किंग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, समुचित प्रकाश की व्यवस्था आदि निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड़ मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी करने, शिव भक्त श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता करने तथा किसी भी छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही महोदय द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गयी तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही महोदय द्वारा बसों / ट्रकों / भारी वाहनों की छतों पर बैठकर सफर कर रहे श्रद्धालुओं / यात्रियों को नीचे उतार कर वाहन के अन्दर सुरक्षित ढंग से बैठाया गया तथा वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं / यात्रियों से वाहनों की छत पर बैठकर सफर न करने की अपील की गयी ।
*कांवड़ यात्रा 2025 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु समस्त शिव भक्त श्रद्धालुओं से मुजफ्फरनगर पुलिस की अपील भी की गई
*कांवड़ यात्रा-2025 को निर्विघ्न, सकुशल व दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फऱनगर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानाक्षेत्रों से हरिद्वार जाने वाले डाक कांवडियों/श्रद्धालुओं व कांवड संघ के साथ विडियों कान्फ्रेसिंग के जरिये ऑनलाइन गोष्ठी कर किया गया संवाद।*
आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को कांवड़ यात्रा-2025 के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस श्रीमान उपमहानिरीक्षक सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह महोदय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानाक्षेत्रों से हरिद्वार जाने वाले डाक कांवडियों/श्रद्धालुओं व कांवड संघ के साथ विडियों कान्फ्रेसिंग के जरिये ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन कर संवाद स्थापित किया गया ।
इस संवाद के माध्यम से श्रद्धालुओं को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई तथा यात्रा के दौरान अनुशासन, सौहार्द एवं नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही बताया गया कि–
*1.* डाक कांवड यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व सभी अपना मेडिकल फिटनेस अवश्य करा लें जिससे यात्रा के दौरान किसी के साथ कोई अप्रिय घटना न हो।
*2.* डाक कांवड वाहन/डीजे को शासन द्वारा निर्धारित मानक (10 फीट उंचाई, 12 फीट चौडाई) के अनुरूप रखे। मानक से अधिक डीजे की उंचाई होने पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं।
*3.* अपने साथ किसी प्रकार का डन्डा, बेसबॉल स्टिक, हॉकी स्टिक आदि न लेकर जांये, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता के लिये पूरे कांवड मार्ग पर प्रयाप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है, आपकी हर संभव सहायता की जायेगी।
*4.* शिवभक्त श्रद्धालु/वाहन चालक मादक पदार्थों का सेवन कदापि न करें क्योंकि इससे न केवल साथ चल रहे श्रद्धालुओं बल्कि मार्ग पर अन्य श्रद्धालुओं व राहगीरो के साथ भी दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना रहती है।
*5.* यथासंभव जनपद से जल लेने हेतु समय से प्रस्थान करें क्योंकि देरे होने के कारण वाहन चालक द्वारा तेजी से वाहन को चलाने का प्रयास किया जाता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है।
*6.* डाक कांवड के दौरान मोटरसाईकिलों से साईलेंसर न निकाले इससे मोटरसाईकिल में आग लगने की भी संभावना रहती है साथ ही यह पूर्णतः विधि विरुद्ध है, अतः ऐसा बिल्कुल भी न करें।
*7.* सभी शिवभक्त श्रद्धालु निर्धारित कांवड मार्ग का प्रयोग करें, शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का पालन करें किसी भी प्रकार की अव्यवस्था में सम्मिलित न हों।
*इस अवसर पर सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं द्वारा कांवड यात्रा के दौरान मादक पदार्थोंं का सेवन न करने. यात्रा के द्वारा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, यात्रा शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करने तथा पुलिस एवं प्रशासन के साथ पूर्ण रूप से सहयोग बनाये रखने की शपथ ली गयी।* श्रद्धालुओं ने पुलिस के इस सकारात्मक पहल की सराहना की और पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।
*कांवड़ यात्रा-2025 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी प्वाइन्ट को किया चेक, डयूटी के सम्बन्ध में दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*
कांवड़ यात्रा- 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस एवं प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज दिनांक 16.07.2025 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा कांवड मार्ग पर सुरक्षा सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं जैसे बैरिकेडिंग, डायवर्जन, बैरियर, रिफलेक्टर, दिशा हेतु लगाये गये फ्लैक्स बोर्ड आदि का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात कावंड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एवं उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवड मार्ग पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने, शिव भक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, यदि किसी श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा छोटी/बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदय द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनसे कुशलता पूछी गयी।
*कांवड मार्ग पर डग्गामार वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने/ओवरलोडिंग पर कार्यवाही, थाना शाहपुर पुलिस द्वारा वाहन को किया सीज, कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर ड्राइवर को किया गिरफ्तार।*
आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुई जिसमें एक डग्गामार वाहन क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर सडक पर तेज गति से जा रहा था। वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया तथा जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि वीडियो थानाक्षेत्र शाहपुर के हरसौली कांवड मार्ग का है जहां पर एक डग्गामार वाहन क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर तेज गति से जा रहा था, वाहन की छत पर भी यात्री बैठे थे साथ ही वाहन के पीछे भी यात्री खडे हुए थे। यह न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन था बल्कि इससे यात्रियों व राहगीरों की जान को भी खतरा बना हुआ था। इस प्रकरण में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी है जो निम्नवत है-
✔️ डग्गामार वाहन को सीज किया गया।
✔️ कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
✔️ ड्राइवर को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
*कांवड़ यात्रा-2025 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी प्वाइन्ट को किया चेक, डयूटी के सम्बन्ध में दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*
कांवड़ यात्रा- 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस एवं प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज दिनांक 16.07.2025 को पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण किया गया। महोदया द्वारा कांवड मार्ग पर सुरक्षा सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं जैसे बैरिकेडिंग, डायवर्जन, बैरियर, रिफलेक्टर, दिशा हेतु लगाये गये फ्लैक्स बोर्ड आदि का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात कावंड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एवं उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवड मार्ग पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने, शिव भक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, यदि किसी श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा छोटी/बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदया द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनसे कुशलता पूछी गयी।
*कांवड़ यात्रा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने हेतु जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड(ATS),रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।*
कांवड यात्रा–2025 को निर्विघ्न तथा सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून व सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस/प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्ध है, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल कांवड मार्ग पर तैनात है तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा सहित समस्त अधिकारीगण द्वारा निरंतर दिन व रात्रि में जनपद में भ्रमणशील रहते हुए डयूटी प्वाइंटस व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 16.07.2025 को जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड(ATS),रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), पीएसी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का संदेश देते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। इस दौरान अधिकारीगण द्वारा पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि सतर्कता पूर्वक डयूटी करें, ड्रोन के माध्यम निगरानी की जाए, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखें, डायवर्जन प्लान का शत-प्रतिशत पालन करायें, अराजक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही करें, शिव भक्त श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता करें तथा सुरक्षित आवागमन प्रदान करें व समर्पण भाव से ड्यूटी करें। किसी भी आतंकी हमले/अप्रिय घटना से निपटने के लिए जनपद के मुख्य प्वाइंट पर ATS बल तैनात है, पर्याप्त संख्या में RAF, PAC व सिविल पुलिस कांवड मार्ग पर मौजूद है, डॉग स्कॅवाड एवं बम निरोधक दस्ता निरंतर जनपद में सघन चेकिंग अभियान चला रहा है साथ ही सोशल मीडिया पर सतत निगरानी भी की जा रही है। इसी दौरान जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनसे कुशलता पूछी गयी।
*कांवड़ यात्रा-2025 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर व उपजिलाधिकारी बुढ़ाना द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी प्वाइन्ट को किया चेक तथा पैदल गश्त कर आमजन एवं शिव भक्त श्रद्धालुओं को सुरक्षा का एहसास कराया गया। तथा शिव भक्त श्रद्धालुओं से वार्ता कर पूछी गयी कुशलक्षेम।*
कांवड़ यात्रा- 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस एवं प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज दिनांक 16.07.2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल एवं उपजिलाधिकारी बुढ़ाना श्रीमती मोनालिसा जौहरी द्वारा थाना शाहपुर एवं थाना बुढ़ाना स्थित कांवड मार्ग का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा कांवड मार्ग पर बिजली, पेयजल, प्रकाश, सीसीटीवी कैमरों आदि की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया कावंड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एवं उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवड मार्ग पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने, शिव भक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, यदि किसी श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा छोटी/बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदय द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं से वार्ता कर कुशल क्षेम पूछते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा पैदल गस्त कर आमजन तथा शिव भक्त श्रद्धालुओं को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान पुलिस प्रभारी थाना बुढ़ाना श्री आनन्द देव मिश्र व प्रभारी थाना शाहपुर श्री जयसिंह भाटी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


