मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को आयोजित हो रहे रोजगार मेले और मुख्यमंत्री के
1 min read
मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को आयोजित हो रहे रोजगार मेले और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण के तैयारियों की डीएम उमेश मिश्रा ने की समीक्षा दिए निर्देश। मुजफ्फरनगर 11 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता मे 13 अप्रैल 2026 को लगने वाले रोजगार मेले की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी आवास न्यू सभागार में बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाध्यापक तथा अध्यापक से कहा कि माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है । उन्होंने कहा कि आगामी लगने वाले रोजगार मेले से संबंधित अपने स्तर से सभी तैयारियां कराना सुनिश्चित कर लें तथा रोजगार मेला स्थल का भी निरीक्षण कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि रोजगार मेले से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि रोजगार मेले में आने वाले युवा/युवतियों का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए रोजगार मेले में जनपद के युवा/युवतियों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाए जाने में आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुरुष तथा महिला शौचालय अलग-अलग रखने की व्यवस्था व पीने के पानी, बैठने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कि जाए तथा आने वाले युवा/युवतियों से अच्छा व्यवहार किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर,आईटीआई प्रिंसिपल श्री मुकेश प्रताप सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण अधिकारी श्री शक्ति शरन श्रीवास्तव, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाध्यापक तथा अध्यापक आदि उपस्थित रहे।


