नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

एमएजेएमसी के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

1 min read

मुजफ्फरनगर 6 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के परास्नातक पाठ्यक्रम एमएजेएमसी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया गया। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षाफल में एमएजेएमसी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ग्रेसी राज ने 87.2 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया वही सुमेधा प्रियदर्शिनी ने 87 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि 85.5 प्रतिशत अंको के साथ रोहित श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा घोषित किये गये परीक्षा परिणाम में श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के परास्नातक पाठ्यक्रम एमएजेएमसी तृतीय सेमेस्टर के सभी विद्यार्थी उच्च श्रेणी प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ग्रेसी राज ने अपनी सफलता का श्रेय विभाग के प्रवक्ताओं, माता-पिता कॉलेज एवं विभाग द्वारा प्रदान किये गये शैक्षिक वातावरण एवं मार्गदर्शन को देते हुए बताया कि विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा दी जाने वाली मूल्यवान शिक्षा द्वारा उन्हें पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में देश और समाज के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां मिलती है। जिससे उनकेे ज्ञान में निरन्तर वृद्धि होती है। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली सुमेधा प्रियदर्शिनी ने अपनी सफलता पर बोलते हुये कहा कि विभाग के प्रवक्ताओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को परीक्षाओ में सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलती है, साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय के संबंध में व्यवहारिक एवं व्यावसायिक ज्ञान विकसित होता है। वहीं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र रोहित श्रीवास्तव ने अपने परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्क्त करते हुये कहा कि विभाग एवं महाविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली उच्च कोटि की शैक्षिक सुविधायें तथा समय- समय पर विभाग द्वारा स्किल डर्वपमंेट के लिये कराये जाने वाली कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियो में व्यवहारिक एवं व्यवसायिक कौशल विकसित होता है जिसके माध्यम से विद्यार्थी प्रिंट डिजाईनिंग, विडियो एडिटिंग, राईटिंग स्किल के क्षेत्र में अपने कौशल को और ज्यादा निखारते है। उन्होंने बताया कि इन तमाम शैक्षिक गतिविधियों से विद्यार्थियो का चहुमुखी विकास होता है।  
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक ड़ा0 अशोक कुमार ने सभी विद्यार्थियों की प्रसंशा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत व लगन का परिणाम है जिससे विद्यार्थियो ने उच्च स्थान प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी महाविद्यालय से प्राप्त ज्ञान को भविष्य में देश व समाज निर्माण में प्रयोग कर महाविद्यालय व परिवार का नाम रोशन करेगें।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है अतः विद्यार्थियो को इस क्षेत्र में सशक्त बनने के लिए गम्भीरता से ज्ञान अर्जित करना चाहिए साथ ही यह भी कहा कि यह परिणाम केवल विद्यार्थियो का ही नही बल्कि विभाग के प्रवक्ताओ की मेहनत भी दर्शाता है।
इस अवसर पर बोलते हुए पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागध्यक्ष  रवि गौतम नें सभी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र मे युवाओं के लिए अनेक शानदार सम्भावनाए है जो उनके मजबूत भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एवं जन संचार के क्षेत्र मे विद्यार्थियों मे लेखन कौशल विकसित होता है वही भाषा पर पकड़ के साथ वाक़ कौशल बढ़ता है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र मे शिक्षा ग्रहण करने से ज्वालात मुद्दों कि समझ से साथ ही राजनीतिक राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय मामलो की जानकारी विकसित होती है साथ ही खुलकर अपने विचार रखने का कौशल विकसित होता है। उन्होंने कहा की मीडिया के सभी माध्यमो के साथ पत्रकारिता,विज्ञापन, जन संपर्क फ़िल्म निर्देशन स्क्रिपटिंग, डिजिटल मीडिया प्रमोशन आदि क्षेत्रो मे व्यापक अवसर है। उन्होंने कहा कि इस पाठ्यक्रम के माध्यम से सिविल सेवा के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी मे मदद मिलती है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार के स्नातक और परास्नातकपाठ्यक्रम पूर्ण रूप से सहायक है।
इस अवसर पर विभाग की प्रवक्ता कहकशा मिर्ज़ा, शिवानी बर्मन, मयंक वर्मा, ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon