श्रमिको के बच्चो के लिये अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम नंगला बुजुर्ग तहसील जानसठ, मुजफ्फरनगर के द्वितीय शैक्षणिक सत्र 2024-25 का किया गया शुभारम्भ।
1 min read
*जनपद में लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से किया गया जिसका सजीव प्रसारण।*
*————————————————-*
*मण्डलीय कार्यक्रम के शुभारम्भ दिवस में छात्र/छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत, कविता पाठ, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।*
*————————————————*
*प्रदेश सरकार की श्रमिकों के हितार्थ इस योजना को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छी पहल—————————वीरपाल निर्वाल*
—————————————————-
*अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित कर किया सम्मानित।*
*————————————————–*
*मुजफ्फरनगर….12.09.2024..* श्रम विभाग के अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण, बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम नंगला बुजुर्ग तहसील जानसठ, मुजफ्फरनगर के द्वितीय शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारम्भ मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अटल आवासीय विद्यालय, लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से किया गया जिसका सजीव प्रसारण उक्त विद्यालय में किया गया।

तत्क्रम में अटल आवासीय विद्यालय ग्राम नंगला बुजुर्ग, तहसील जानसठ, मुजफ्फरनगर में आयोजित मण्डलीय कार्यक्रम के शुभारम्भ दिवस में छात्र/छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत, कविता पाठ, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सहारनपुर मण्डल के विभिन्न जन प्रतिनिधियों एवं अतिथिगणों श्रीमती वन्दना वर्मा मा० सदस्य विधान परिषद मण्डल सहारनपुर यथा श्री वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर, जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सैनी जी, श्री तेजेन्द्र निर्वाल जी, जिलाध्यक्ष शामली श्रीमती वन्दना वर्मा मा० सदस्य विधान परिषद मण्डल सहारनपुर, श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, श्री संदीप भागिया, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर, श्रीमती वन्दना गुप्ता, उप श्रमायुक्त, सहारनपुर क्षेत्र सहारनपुर, श्री देवेश सिंह, सहायक श्रमायुक्त मुजफ्फरनगर, श्रीमती अंचला पाण्डे, सहायक श्रमायुक्त, शामली, श्री अभिषेक सिंह सहायक श्रमायुक्त, सहारनपुर, श्रीमती ज्योति मखीजा प्रधानाचार्या अटल आवासीय विद्यालय मुजफ्फरनगर, श्रम विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं के साथ उपस्थित समस्त अभिभावकगणों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में श्री तेजेन्द्र निर्वाल जिलाध्यक्ष शामली, जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सैनी जी, श्री वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर द्वारा अटल आवासीय विद्यालय मुजफ्फरनगर को मण्डल में संचालित होने पर प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताते हुये श्रमिकों के हितार्थ इस योजना को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छी पहल बताया गया।

जिलाधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर द्वारा सभी उपस्थित अतिथिगणों, अभिभावकगणों एवं उपस्थित छात्र/छात्राओं का अभिवादन करते हुये बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा एव सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई साथ ही कार्यक्रम में, अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये।

अन्त में श्रीमती ज्योति मखीजा प्रधानाचार्या अटल आवासीय विद्यालय द्वारा सभी जनप्रतिनिधों, अतिथिगणों, अधिकारीगणों/कर्मचारीगणों एवं छात्र/छात्राओं के साथ उपस्थित अभिभावकगणों का अभिनन्दन करते हुये सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

