नवआगंतुक जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर द्वारा शराब की दुकानो पर अचानक किए गए निरीक्षण से मचा हड़कंप
1 min read
नवआगंतुक जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर द्वारा शराब की दुकानो पर अचानक किए गए निरीक्षण से मचा हड़कंप। मुजफ्फरनगर 9 जून प्राप्त समाचार के अनुसार अपर मुख्य सचिव, महोदया एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में विगत दिवस जिला आबकारी मुजफ्फरनगर श्री रवि शंकर द्वारा आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1, सदर एवं क्षेत्र-2, खतौली, मुजफ्फरनगर के साथ मय अधीनस्थ स्टॉफ क्षेत्र-2, खतौली में संचालित देशी शराब दुकान खतौली(बुढ़ाना मोड़), खतौली नं0-1(घंटाघर) एवं कम्पोजिट शॉप खतौली(बुढ़ाना मोड़), खतौली(निकट हौली चौक) तथा मॉडल शॉप खतौली गंगनहर दुकानों का का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर द्वारा दुकान में संचित मदिरा के स्टॉक की गहनता से चैकिंग की गयी। दुकान पर संचित समस्त पेटियों पर नियमानुसार बार कोड लगे पाये गये। दुकान पर संचित पौव्वों/अध्धों/बोतलों एवं कैनों पर चस्पा क्यू0आर0 कोड को रैण्डम आधार पर विभागीय एप से स्कैन किया गया। समस्त मदिरा सही पायी गयी। दुकान पर कोई भी पौव्वा/अध्धा/बोतल एवं कैन खुली नही पायी गयी। दुकान पर उपस्थित शराब उपभोक्ताओं से भी मदिरा की गुणव्वता एवं ओवर-रेटिंग के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। शराब उपभोक्ताओं द्वारा बताया गया कि दुकान से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नही है। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा दुकानों पर पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से की बिक्री का स्टॉक रजिस्टर से भी मिलान किया गया एवं दुकानों के लाइसेंस, अन्य अभिलेख, सी0सी0टी0वी0 कैमरों का संचालन, रेट लिस्ट चस्पा होने, निर्धारित प्रारूप पर साईन बोर्ड लगा होने, टोल-फ्री नम्बर प्रदर्शित होने, पी0ओ0एस0 से शत्-प्रतिशत मदिरा की बिक्री होने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जॉंच की गयी। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान दुकान पर कार्यरत विक्रेताओं को कड़ाई से निर्देश दिये गये कि दुकान पर शत-प्रतिशत मदिरा की प्राप्ति एवं बिक्री पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाये एवं किसी भी दशा में ओवर-रेटिंग न होने पाये तथा दुकानों पर समस्त ब्राण्डों की उपलब्धता सुनिचिश्त की जाये।


