नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भोजपुरी भाषा की संवैधानिक मान्यता हेतु सभी को साथ आना होगा-अजीत दुबे.

1 min read

भोजपुरी भाषा की संवैधानिक मान्यता हेतु सभी को साथ आना होगा-अजीत दुबे.

 

विश्व भोजपुरी सम्मेलन संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (कोर ग्रुप) की बैठक.

 

नई दिल्ली। लोक भाषाओं के प्रति संवेदनशील भाजपा सरकार से मांग की गई कि जल्द से जल्द भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में बोली जाने वाली लगभग 20 करोड़ लोगों की भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता दी जाए.उक्त बातें विश्व भोजपुरी सम्मेलन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत दुबे ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संस्था के संगठन संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहीं.

एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट्स के सभागार में आयोजित विश्व भोजपुरी सम्मेलन संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में संस्था के संस्थापक स्व. अरुणेश नीरन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम का प्रारंभ सुप्रसिद्ध लोकगायिका श्रीमती विजय लक्ष्मी उपाध्याय द्वारा भोजपुरी राष्ट्रीय गान ‘बटोहिया’ के गायन से हुई.संस्था के दिल्ली इकाई के महासचिव डॉ मनीष कुमार चौधरी ने देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रतिनिधियों का स्वागत किया.

इस अवसर पर मैथिली भोजपुरी अकादमी दिल्ली के सहयोग से प्रकाशित श्रीमती वीणावादिनि चौबे द्वारा लिखित पुस्तक ‘शारदा सिन्हा’ का विमोचन भी किया गया. लेखिका वीणा वादिनि चौबे ने अपनी पुस्तक की चर्चा करते हुए शारदा सिन्हा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला.

इस अवसर पर बोलते हुए संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाना है.भाजपा दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष श्री संतोष ओझा जी ने कहा कि दिल्ली सरकार मैथिली भोजपुरी अकादमी में बजट की कोई कमी नहीं होने देगी. सम्मेलन के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने संगठन संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. वरिष्ठ पत्रकार श्री सुल्तान शहरयार खान (लखनऊ) ने भी भोजपुरी भाषा मान्यता अभियान को तेज करने पर जोर दिया. संपादक और साहित्यकार श्री अजीत सिंह (प्रयागराज) ने साहित्य और कला को संरक्षित करने पर जोर दिया. वरिष्ठ कवि श्री अपूर्व नारायण तिवारी (वाराणसी) ने भोजपुरी को विश्व भाषा बनाए जाने पर जोर दिया. कार्यक्रम का संचालन कवि श्री के डी पाठक ने किया. कार्यक्रम में श्री रामनाथ राय, संजय श्रीवत्स, अरविंद दुबे, वरिष्ठ पत्रकार उमेश चतुर्वेदी, सुभाष चंद्र सिंह, डॉ.देवेंद्र नाथ तिवारी, कवि श्री देवकांत पांडे, कवि कृष्णानंद पांडे, ऋषिकांत सिंह, श्रीमती किरण पांडे,ऋषिकेश मिश्रा, कौशलेश पाठक, मोहित वर्मा, भूपेंद्र चाहर, सीके सिंह सहित दर्जनों प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon